Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया का वो हैंडसम हंक स्टार, जिसके पिता भी इंडस्ट्री में हिट की गारंटी कहलाते थे. पिता ने ताउम्र रोमांस का बादशाह बनकर राज किया. लेकिन बेटे ने डेब्यू करते ही फ्लॉप दे डाली.फिर ऐसी चमकी किस्मत की किसी फिल्म से 580 तो किसी से 900 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली.

नई दिल्ली. लंबी कद काठी वाला वो सुपरहीरो, जो अपने काम से ज्यादा कभी अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में रहा करता था. आज हिट की गारंटी बन चुकी है. अपने करियर में इस एक्टर ने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए.अब लोगों को इस एक्टर की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

वो टैलेंटेड स्टार कोई और नहीं, रणबीर कपूर हैं. रणबीर ने साल 2007 में आई सांवरिया से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था. लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई.

सुपरस्टार ऋषि कपूर के बेटे से लोगों को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन उनकी डेब्यू फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था. रणबीर कपूर आज बॉलीवुड के बड़े सितारों में गिने जाते हैं. लेकिन उनका फिल्मी सफर की शुरुआत बिल्कुल आसान नहीं थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी,फिल्म में उनके रोल को भी काफी पसंद किया गया था. क्रिटिक्स ने ऊभी था कि भले ही फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन बॉलीवुड को एक नया और टैलेंटेड स्टार मिल गया है.

इसके बाद भी रणबीर कपूर ने हाल नहीं मानी और साल 2009 में फिल्म वेक अप सिड में उन्होंने अपने काम से लोगों को हैरान कर दिया . फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और उनका करियर चल पड़ा.

इसके बाद रणबीर कपूर अजब प्रेम की गजब कहानी में नजर आए. ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी. रोमांटिक कॉमेडी वाली ये फिल्म रणबीर के करियर के लिए खास साबित हुई. इसके बाद रॉकस्टार ने तो उनके करियर को नई दिशा दी.

फिर रणबीर संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए. राज कुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त का रोल निभाया था. इस फिल्म में उन्होंने अपने काम से लोगों को ऐसा हैरान किया कि फिल्म ने दुनिया भर में 580 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस हिला दिया था.

बता दें कि इसके बाद आई रणबीर कपूर के करियर को नई दिशा देने वाली फिल्म ‘एनिमल’. इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल की जबरदस्त टक्कर देखने को मिला था. संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपए कूट डाले थे. अब लोग उनकी अगली फिल्म रामायणम् को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
March 11, 2026, 21:57 IST





