व्यापार » बजट से पहले इन 6 शेयरों में जमकर खरीदारी कर रहे FII और म्यूचुअल फंड, जानिए सबके नाम

बजट से पहले इन 6 शेयरों में जमकर खरीदारी कर रहे FII और म्यूचुअल फंड, जानिए सबके नाम

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

शेयर बाजार में जब बड़े निवेशक किसी कंपनी में जमकर पैसा लगाते हैं, तो आम आदमी के मन में भी उत्सुकता बढ़ जाती है कि आखिर ऐसा क्या खास है. बजट से ठीक पहले कुछ चुनिंदा शेयरों में म्यूचुअल फंड और विदेशी निवेशकों ने खुलकर खरीदारी की. हालांकि जनवरी महीने में इन शेयरों की चाल ने निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया. कहीं मुनाफा मिला तो कहीं निराशा हाथ लगी.

FPI MF buying stocks, Budget 2026 share news, Indian stock market Hindi, RBL Bank share analysis, Swiggy share update, Bank of Maharashtra stock, Mphasis share news, Sagility stock update, Anand Rathi Wealth share, Share market news Hindi

दिसंबर तिमाही के आंकड़ों से पता चलता है कि बजट 2026 से पहले म्यूचुअल फंड और विदेशी निवेशकों ने छह शेयरों में जोरदार खरीदारी की. ये शेयर हैं- एमफासिस (Mphasis Ltd), स्विगी (Swiggy), सैगिलिटी (Sagility), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra), आरबीएल बैंक (RBL Bank) और आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड (Anand Rathi Wealth Ltd). हालांकि जनवरी महीने में इन सभी का प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा. तीन शेयरों में तेजी दिखी, जबकि बाकी में गिरावट दर्ज की गई.

FPI MF buying stocks, Budget 2026 share news, Indian stock market Hindi, RBL Bank share analysis, Swiggy share update, Bank of Maharashtra stock, Mphasis share news, Sagility stock update, Anand Rathi Wealth share, Share market news Hindi

Swiggy Ltd के शेयर जनवरी में करीब 17 प्रतिशत टूट गए. इसकी बड़ी वजह तेज डिलीवरी वाले कारोबार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा मानी जा रही है. यह शेयर उस कीमत से भी नीचे आ गया है, जिस पर कंपनी ने दिसंबर में नए शेयर बेचकर पैसा जुटाया था. इसके बावजूद म्यूचुअल फंड और विदेशी निवेशकों ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, जिससे यह संकेत मिलता है कि उन्हें लंबे समय में कंपनी से बेहतर उम्मीद है.

FPI MF buying stocks, Budget 2026 share news, Indian stock market Hindi, RBL Bank share analysis, Swiggy share update, Bank of Maharashtra stock, Mphasis share news, Sagility stock update, Anand Rathi Wealth share, Share market news Hindi

Mphasis Ltd में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी में अच्छा इजाफा हुआ और विदेशी निवेशकों ने भी थोड़ा निवेश बढ़ाया. कंपनी के पास नए काम के आदेश बढ़े हैं, लेकिन आगे की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि काम कितनी तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा होता है. PL Capital ने इस शेयर पर Buy की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 3,480 रुपये बताया है. इसके बावजूद जनवरी में यह शेयर करीब 3 प्रतिशत गिरा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

FPI MF buying stocks, Budget 2026 share news, Indian stock market Hindi, RBL Bank share analysis, Swiggy share update, Bank of Maharashtra stock, Mphasis share news, Sagility stock update, Anand Rathi Wealth share, Share market news Hindi

Anand Rathi Wealth Ltd में भी दोनों निवेशकों ने हिस्सेदारी बढ़ाई, लेकिन कंपनी के हालिया नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे. इसी कारण ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने न्यूट्रल रेटिंग दी है. इसका मतलब है कि इस शेयर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जनवरी में यह शेयर करीब 5 प्रतिशत फिसला.

FPI MF buying stocks, Budget 2026 share news, Indian stock market Hindi, RBL Bank share analysis, Swiggy share update, Bank of Maharashtra stock, Mphasis share news, Sagility stock update, Anand Rathi Wealth share, Share market news Hindi

RBL Bank में निवेशकों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी. सितंबर तिमाही में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी लगभग 30.6 प्रतिशत थी, जो दिसंबर तिमाही में बढ़कर करीब 34.44 प्रतिशत हो गई. इसी तरह विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी भी लगभग 15.49 प्रतिशत से बढ़कर 21.91 प्रतिशत पहुंच गई. इसके बावजूद जनवरी में इस शेयर में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट आई.

FPI MF buying stocks, Budget 2026 share news, Indian stock market Hindi, RBL Bank share analysis, Swiggy share update, Bank of Maharashtra stock, Mphasis share news, Sagility stock update, Anand Rathi Wealth share, Share market news Hindi

Bank of Maharashtra में भी दोनों तरह के निवेशकों ने अच्छी खरीदारी की. विदेशी निवेशकों ने इसमें अतिरिक्त हिस्सेदारी ली, वहीं म्यूचुअल फंड ने भी अपना हिस्सा बढ़ाया. बैंक का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा, जिसका कारण ब्याज से होने वाली आमदनी में बढ़ोतरी, सेवा शुल्क से बेहतर कमाई और खर्चों में कमी रही. जनवरी में यह शेयर करीब 5 प्रतिशत चढ़ा है.

FPI MF buying stocks, Budget 2026 share news, Indian stock market Hindi, RBL Bank share analysis, Swiggy share update, Bank of Maharashtra stock, Mphasis share news, Sagility stock update, Anand Rathi Wealth share, Share market news Hindi

Sagility Ltd में भी म्यूचुअल फंड और विदेशी निवेशकों ने हिस्सेदारी बढ़ाई. जनवरी में यह शेयर लगभग 2 प्रतिशत ऊपर रहा, जिससे निवेशकों का भरोसा बना हुआ दिखाई देता है. (Disclaimer: यह खबर आंकड़ों के आधार पर केवल जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशिक की गई है. यदि आप इनमें से किसी भी शेयर में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

homebusiness

बजट से पहले इन 6 शेयरों में जमकर खरीदारी कर रहे FII और म्यूचुअल फंड, जानिए नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी