व्यापार » बुल रन की तैयारी! दिग्गज रिसर्च फर्म्स ने चुने ऐसे 10 शेयर जो आपको कर देंगे मालामाल

बुल रन की तैयारी! दिग्गज रिसर्च फर्म्स ने चुने ऐसे 10 शेयर जो आपको कर देंगे मालामाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Stock Tips : शेयर बाजार में दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजों का सीजन शुरू हो चुका है. नतीजों के आधार पर ब्रोकरेज हाउसेज मोतीलाल ओसवाल, नोमूरा और जेफरीज ने कई बड़े स्टॉक्स पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. इन रिसर्च रिपोर्टों के आधार पर आज हम आपको बैंकिंग, ऑटो और कंज्यूमर जैसे सेक्टरों से जुड़े 10 ऐसे शेयरों के बारे में बताएंगे, जिनमें भविष्य में 70% तक की उछाल आने की संभावना है.

Share market, stock tips, stocks to buy, brokerage buy recommendations, top stocks after Q3 earnings, best stocks to invest now

इंफोसिस पर ब्रोकरेज फर्म ने अपनी ‘Buy’ रेटिंग को बरकरार रखा है और ₹1,810 का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद कंपनी ने अपनी भविष्य की ग्रोथ गाइडेंस को अपग्रेड किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि वर्तमान भाव से इस शेयर में लगभग 13% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. कंपनी ने हाल ही में $4.85 अरब के विशालकाय डील ऑर्डर्स हासिल किए हैं.

ITC Hotels शेयर की भी कवरेज नोमूरा ने शुरू की है और इसे खरीदने की सलाह निवेशकों को दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस ₹230 रुपये तय किया है. विश्लेषकों का अनुमान है कि अगले 12 महीनों के दौरान यह स्टॉक अपने शेयरधारकों को लगभग 20% का रिटर्न दे सकता है. कंपनी के नए खुले होटलों में बढ़ती ऑक्यूपेंसी और रेवेन्यू पर अवेलेबल रूम (RevPAR) में देखी जा रही हाई-सिंगल डिजिट ग्रोथ इसके भविष्य के लिए बेहद उत्साहजनक संकेत दे रही है.

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर को खरीदने की सलाह जेफरीज ने दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस ₹920 रुपये रखा है. तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 36% की जबरदस्त बढ़त के साथ ₹640 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है, जो इसकी वित्तीय मजबूती को दर्शाता है. कंपनी की कुल संपत्ति (AUM) भी 12% बढ़कर ₹11.49 लाख करोड़ हो गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इंडियन होटल्‍स कंपनी शेयर पर ब्रोकरेज नोमूरा बुलिश हैं और इस शेयर में 22 फीसदी तेजी आने की संभावना जताई है. ब्रोकरेज ने इस होटल शेयर का टारगेट प्राइस ₹830 रखा है. ब्रोकरेज का मानना है कि वित्त वर्ष 2025 से 2030 के बीच नई सप्लाई कम रहने के कारण कंपनी की औसत दैनिक दर (ADR) में मजबूत वृद्धि जारी रहेगी.

बीमा क्षेत्र से ICICI Lombard पर Jefferies ने अपनी ‘Buy’ रेटिंग को बरकरार रखते हुए ₹2,400 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से 27% ऊपर है. हालिया तिमाही के नतीजे उम्मीद के अनुरूप रहे हैं, हालांकि लेबर कोड से जुड़े कुछ एकमुश्त खर्चों ने मुनाफे पर थोड़ा असर डाला है.

ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म TBO Tek को खरीदने की सलाह आनंद राठी ने दी है. ब्रोकरेज को इस शेयर से भविष्‍य में 32 फीसदी रिटर्न की उम्‍मीद है. आनंद राठी ने टीबीओ टेक का टारगेट बढ़ाकर ₹2,000 कर दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार, ‘Classic Vacations’ के सफल अधिग्रहण के बाद ग्लोबल मार्केट में कंपनी की पकड़ बहुत मजबूत हुई है और इसका एकीकरण अक्टूबर 2025 तक पूरा हो जाएगा.

मैक्‍स हेल्‍थकेयर इंस्टिट्यूट को खरीदने की सलाह UBS ने दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,475 रखा है. यह करंट प्राइस से 45% ज्‍यादा है. हाल के दिनों में कंपनी ने अपनी हॉस्पिटल बेड्स की क्षमता में जो विस्तार किया है, उससे भविष्य की कमाई को लेकर स्पष्टता और बढ़ गई है. बेहतर ऑक्यूपेंसी और इलाज की बढ़ती मांग को देखते हुए विश्लेषकों का मानना है कि यह स्टॉक आने वाले समय में निवेशकों के पोर्टफोलियो को अच्छी मजबूती प्रदान कर सकता है.

Just Dial शेयर को नुवामा ने ‘बाय’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,100 दिया है जो वर्तमान कीमत ₹722 से करीब 52% ज्यादा है. हालांकि कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ अभी सीमित दायरे में है, लेकिन इसके प्रॉफिटेबिलिटी मार्जिन में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है. कंपनी का EBITDA मार्जिन 31.2% रहा है, जो बाजार के अनुमानों से काफी बेहतर है और कंपनी के खर्चों के कुशल प्रबंधन की ओर इशारा करता है.

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से Emmvee Photovoltaic Power शेयर को जेफरीज ने ‘बाय’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹320 दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि भारत में सोलर इंस्टॉलेशन की गति आगामी वर्षों में 24% की दर से बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा इस कंपनी को मिलेगा.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

homebusiness

दिग्गज रिसर्च फर्म्स ने चुने 10 शेयर जो आपको कर देंगे मालामाल,देखें लिस्‍ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी