खेल » ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की रिलीज पर भावुक हुईं चंकी पांडे की पत्नी, आर्यन खान के नाम लिखा इमोशनल नोट, दी बधाई

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की रिलीज पर भावुक हुईं चंकी पांडे की पत्नी, आर्यन खान के नाम लिखा इमोशनल नोट, दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. रिलीज से पहले चंकी पांडे की पत्नी और गौरी खान की बेस्ट फ्रेंड भावना पांडे ने एक इमोशनल नोट आर्यन खान के नाम लिखा है. साथ ही कई अनदेख तस्वीरें भी शेयर की हैं.

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की रिलीज पर भावुक हुईं भावना, आर्यन के नाम लिखा नोटआर्यन खान गौरी खान और अनन्या पांडे के साथ पोज देते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@bhavanapandey)
मुंबई. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. इसकी रिलीज से पहले चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने आर्यन खान के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है. उन्होंने आर्यन खान के बचपन की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी शेयर की हैं. बता दें कि भावना पांडे आर्यन खान की मां गौरी खान की बहुत अच्छी दोस्त हैं. इसलिए भी वे आर्यन खान के डेब्यू को लेकर काफी भावुक हैं. वे आर्यन खान के इस प्रोजेक्ट के लिए काफी उत्साहित भी हैं.

इस मौके पर भावना पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे प्यार आर्यन, हम सभी आपके खास दिन को लेकर काफी उत्साहित हैं. दुनिया आखिरकार आपकी कड़ी मेहनत देख पाएगी. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं. एक सुपर-डूपर ब्लॉकबस्टर बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर आ रही है.”

bhavna panday post-2
चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने किया पोस्ट.

भावना पांडे ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं

भावना पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पोस्ट के साथ स्टार किड आर्यन खान की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं. इनमें उनके बचपन से लेकर आर्यन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी हैं. इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान और गौरी खान को भी बधाई दी है और टैग करते हुए लिखा कि आपको अपने बेटे पर नाज होगा. भावना पांडे की इस पोस्ट पर महीप कपूर ने कई लाल दिल वाले इमोजी के साथ अपना प्यार भेजा है. आर्यन खान की बहन सुहाना खान ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी