Last Updated:
नई दिल्ली. हॉरर के मामले में हॉलीवुड फिल्मों का बरसों तक कोई तोड़ नहीं था. लेकिन बीते कुछ सालों में बॉलीवुड से ऐसी-ऐसी हॉरर फिल्में निकली हैं जिन्हें देख आपकी रूह कांप उठेगी और बदन सिहर जाएगा. 2 साल पहले आई एक कम बजट फिल्म ने तो करिश्माई कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया था.

स्त्री (2018): श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर फिल्म ‘स्त्री’ बॉलीवुड की सबसे सफल हॉरर फिल्मों में से एक है. ‘स्त्री’ चंदेरी के एक गांव की कहानी है जहां एक महिला पुरुषों को उठा ले जाती है. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर इस शानदार सटायर में दमदार अभिनय करते हैं. इस हॉरर फिल्म की सबसे खास बात है कि इसमें कॉमेडी के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देती है.

भूल भुलैया (2007): इस आइकॉनिक साइकोलॉजिकल हॉरर-कॉमेडी में अक्षय कुमार एक साइकोलॉजिस्ट के रोल में नजर आए थे. वो एक पुश्तैनी हवेली का रहस्य सुलझाने में जुट जाते हैं और इस दौराव वो विद्या बालन का मेंटल इशू भी रिसॉल्व करते हैं. फिल्म हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण है और इसकी गिनती क्लासिक फिल्मों में होती है.

गो गोवा गॉन (2013): यह फिल्म भारतीय सिनेमा में जॉम्बी अपोकैलिप्स की थीम को नए अंदाज में लेकर आई. अक्सर ऐसी थीम्स पर हॉलीवुड फिल्में बनती हैं, लेकिन पहली बार बॉलीवुड ने जॉम्बी फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट किया था. कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गोवा में पार्टी करने पहुंचते हैं, लेकिन उनकी मस्ती अचानक जान बचाने की जंग में बदल जाती है. कुणाल खेमू ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

भेड़िया (2022): भेड़िया मैडॉक के हॉरर यूनिवर्स की अगली किश्त है. इसमें वरुण धवन इच्छाधारी भेड़िया के रोल में नजर आए थे, जो अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में काटे जाने के बाद वेयरवुल्फ बन जाता है. यह फिल्म लोककथाओं के साथ हंसी, पर्यावरणीय संदेश और शानदार स्पेशल इफेक्ट्स का अनोखा मेल दिखाती है.

भूत पुलिस (2021): सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की फिल्म ओटीटी पर छा गई थी. इसे ओटीटी पर काफी ज्यादा पसंद किया गया था. सैफ और अर्जुन दो भाइयों की भूमिका में हैं, जो भूत पकड़ने का काम करते हैं, लेकिन खुद ही मुसीबत में फंस जाते हैं. यह फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज में भूत शुद्धि और झाड़-फूंक को दिखाती है, जिसमें मजेदार डायलॉग्स, अजीबोगरीब किरदार और मनोरंजक कहानी है.

रूही (2021): जब दो छोटे शहर के लड़के एक दुल्हन का अपहरण करते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि उसमें आत्मा का वास है. राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की शानदार एक्टिंग के साथ यह फिल्म लोककथाओं, रोमांस और हॉरर-कॉमेडी का अनोखा मिश्रण पेश करती है.

मुंज्या (2024): कोंकण की लोककथाओं पर आधारित यह फिल्म एक शरारती और बदला लेने वाली आत्मा की कहानी है. शारवरी और अभय वर्मा स्टारर इस कम बजट फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर करिश्मा कर दिखाया था. छोटे से बजट में बनी ‘मुंज्या’ ने सबकी उम्मीदों के उलट जबरदस्त कमाई कर दिखाई थी. आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मुंज्या’ की लागत 30 करोड़ रुपए थी और फिल्म ने दुनियाभर में 132 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी.

भूतनाथ (2008): अमिताभ बच्चन एक दोस्ताना भूत की भूमिका में हैं, जो एक छोटे बच्चे से दोस्ती कर लेते हैं. ये फिल्म 90 के दशक के बच्चों की यादों से जुड़ी है. यह फिल्म डरावनी कम और दिल छू लेने वाली ज्यादा है, जो भूतों की कहानियों और पारिवारिक कॉमेडी के बीच की दूरी को कम करती है.

फोन भूत (2022): तीन हॉरर फिल्म के दीवाने एक असली भूत से मिलते हैं, जिसके पास आत्माओं को पार कराने का बिजनेस प्लान है. कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर स्टारर ‘फोन भूत’ बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.
March 11, 2026, 12:17 IST





