Last Updated:
Brazil News: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को तख्तापलट की कोशिश के मामले में संघीय पुलिस ने ब्रासीलिया में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया. उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब उनकी 27 साल की सजा शुरू होने वाली थी. जेयर बोल्सोनारो 2019 से 2022 तक ब्राजील के राष्ट्रपति रहे थे.
जेयर बोल्सोनारो 2019 से 2022 तक ब्राजील के राष्ट्रपति रहे थे. (रॉयटर्स)साओ पाउलो. ब्राजील की संघीय पुलिस ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह कदम ऐसे समय उठाया गया, जब तख्तापलट की कोशिश के लिए उनकी 27 साल की जेल की सजा अगले सप्ताह शुरू होने वाली थी.
बोल्सोनारो (70) के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति को राजधानी ब्रासीलिया में पुलिस फोर्स मुख्यालय ले जाया गया. बोल्सोनारो का नाम लिए बिना फोर्स ने एक बयान में कहा कि उसने ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की. बोल्सोनारो 2019 से 2022 तक ब्राजील के राष्ट्रपति रहे थे.
ब्राज़ील की संघीय पुलिस और सुप्रीम कोर्ट ने मामले में कोई और जानकारी नहीं दी. बोल्सोनारो के सहयोगी एंड्रीली सिरिनो ने पुष्टि की है कि गिरफ़्तारी शनिवार सुबह करीब छह बजे हुई. सिरिनो ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति को जार्डिम बोटानिको इलाके में उनके आवास से संघीय पुलिस मुख्यालय ले जाया गया.
स्थानीय मीडिया के अनुसार, उनकी सजा अगले सप्ताह शुरू हो सकती है. तख्तापलट की कोशिश के लिए अपनी सज़ा के खिलाफ़ बोल्सोनारो के लिए अपील के सभी विकल्प खत्म हो चुके हैं.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
November 22, 2025, 17:46 IST





