भारत » ब्रेकिंग: दिल्ली-बॉम्बे हाईकोर्ट में बम धमकी, CJI गवई ने दोनों CJ से रिपोर्ट मांगी

ब्रेकिंग: दिल्ली-बॉम्बे हाईकोर्ट में बम धमकी, CJI गवई ने दोनों CJ से रिपोर्ट मांगी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Supreme Court News: शुक्रवार को दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट में बम धमकी से हड़कंप मच गया. CJI बी.आर. गवई ने दोनों हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से तुरंत रिपोर्ट मांगी और सुप्रीम कोर्ट सेक्रेटरी जनरल को हालात पर नजर रखने को कहा.

दिल्ली-बॉम्बे HC बम धमकी मामले में सुप्रीम कोर्ट की पैनी नजर, एक्शन में CJIदिल्ली-बॉम्बे हाईकोर्ट में बम धमकी, CJI गवई की नजर हर कदम पर. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: देश की न्यायपालिका को दहलाने वाली खबर सामने आई है. शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम धमकी मिली. इसके बाद दोनों जगह कार्यवाही रोक दी गई. इस घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी तुरंत सक्रिय हो गया है. सूत्रों के मुताबिक CJI बी.आर. गवई ने दोनों हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से तत्काल रिपोर्ट मांगी है और सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

शुक्रवार को अचानक बॉम्बे हाईकोर्ट परिसर में बम की धमकी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा कारणों से वकीलों, मुकदमों में आए लोगों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकाल दिया गया. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज़ल स्क्वॉड (BDDS) को जांच के लिए तैनात किया गया. इस दौरान सभी अदालतों की सुनवाई रोक दी गई.

सुप्रीम कोर्ट की पैनी नजर
इन घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत संज्ञान लिया है. सूत्रों का कहना है कि CJI गवई खुद हालात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. अदालत का शीर्ष प्रशासन दोनों हाईकोर्ट से लगातार संपर्क में है. अधिकारियों का मानना है कि यह धमकियां न्याय व्यवस्था को बाधित करने और दहशत फैलाने की साजिश हो सकती हैं.

आधिकारिक बयान का इंतजार
मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल जांच में जुटी हैं. लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट धमकी मामले पर अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं हुआ है. दिल्ली और मुंबई, दोनों जगह सुरक्षा एजेंसियां बम धमकी की हकीकत का पता लगाने के लिए चप्पे-चप्पे की जांच कर रही हैं.

दहशत और सतर्कता का माहौल
दोनों हाईकोर्ट्स में बम धमकी की घटनाओं के बाद वकीलों और आम लोगों में खौफ का माहौल है. अदालत परिसरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर आने-जाने वाले पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटनाएं केवल दहशत फैलाने के लिए भी हो सकती हैं, लेकिन जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

दिल्ली-बॉम्बे HC बम धमकी मामले में सुप्रीम कोर्ट की पैनी नजर, एक्शन में CJI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी