मनोरंजन » ‘भूत बंगला’ का टीजर आज होगा रिलीज! अक्षय कुमार के लिए क्यों खास है तारीख 9? जानें इस दिन से ‘खिलाड़ी’ का कनेक्शन

‘भूत बंगला’ का टीजर आज होगा रिलीज! अक्षय कुमार के लिए क्यों खास है तारीख 9? जानें इस दिन से ‘खिलाड़ी’ का कनेक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सुपरस्टार अक्षय कुमार और फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन भूत बंगला फिल्म के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. खबर है कि हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर आज यानी 9 मार्च को रिलीज होने जा रहा है. लेकिन बहुत कम लोगो को पता होगा कि इस दिन से अक्षय कुमार से खास कनेक्शन है और यही वजह है कि भूत बंगला के टीजर के लिए इस दिन को चुनने की वजह बताई जा रही है.

ख़बरें फटाफट

'भूत बंगला' का टीजर आज होगा रिलीज! अक्षय कुमार के लिए क्यों खास है तारीख 9? Zoom

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी भूत बंगला फिल्म.

हैरानी की बात यह है कि टीजर रिलीज के लिए 9 मार्च की तारीख ही क्यों चुनी गई? इसके पीछे अक्षय कुमार का एक खास कनेक्शन बताया जा रहा है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार 9 नंबर को अपने लिए बेहद लकी मानते हैं. दरअसल, उनका जन्मदिन 9 सितंबर को होता है और वह अपनी जिंदगी के हर बड़े फैसले में इस नंबर को शामिल करना पसंद करते हैं.

गाड़ियों के नंबर प्लेट्स पर भी 9 नंबर

कहा तो यह भी जाता है कि अक्षय की गाड़ियों की नंबर प्लेट से लेकर उनके कई प्रोजेक्ट्स की तारीखों तक में 9 का खास तालमेल रहता है. ऐसे में ‘भूत बंगला’ के टीजर को 9 तारीख को रिलीज करना महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि अक्षय का अपने लकी चार्म पर भरोसा है. सालों बाद प्रियदर्शन के साथ वापसी कर रहे अक्षय इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत का ताला खोलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?

इंडस्ट्री के गलियारों में चर्चा तेज है कि ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर भी इसी महीने के आखिर तक रिलीज कर दिया जाएगा. खबरों की मानें तो 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ इस फिल्म के ट्रेलर को जोड़ा जा सकता है, ताकि बड़े पर्दे पर दर्शकों को इसकी पहली झलक मिल सके. इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस इसलिए भी एक्साइटेड हैं क्योंकि अक्षय कुमार और तब्बू की जोड़ी करीब 25 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है.

‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट

बताते चलें कि प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और तब्बू के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, जिशु सेनगुप्ता, मनोज जोशी और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए सितारे नजर आएंगे. इस फिल्म को एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की कहानी आकाश कौशिक ने लिखी है, फिल्म के डायलॉग्स लिखने की जिम्मेदारी रोहन शंकर ने संभाली है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी