Last Updated:
मनाली से गोवा जा रही रशियन महिला नालागढ़ के भयुँखरी नाले में फंस गई, पटवारी और टीचर ने रेस्क्यू किया. हिमाचल पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित की, महिला ने आभार जताया.
सोलन जिले के उपमंडल नालागढ़ में एक रशियन महिला रास्ता भटक गई. जानकारी के अनुसार, भयुँखरी गांव के पास यह घटना बुधवार को पेश आई. रूस की रहने वाली महिला मनाली से बाइक पर गोवा की ओर जा रही थी. इस दौरान भयुँखरी नाले में बुरी तरह फंस गई. सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के पटवारी और एक स्थानीय शिक्षक ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत की और महिला को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला. यह घटना बिलासपुर के इलाके के पास घटी, जहां महिला की बाइक नाले में धंस गई थी.
महिला को रेस्क्यू करने वाले पटवारी ने बताया कि जैसे ही खबर मिली, वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. महिला सुरक्षित थी, लेकिन बाइक को निकालने में काफी मेहनत लगी. पर्यटकों को सावधानी बरतनी चाहिए.”

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में जानकारी साझा की.
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में जानकारी साझा की और कहा कि थाना रामशहर की पुलिस को सूचना मिली कि एक रूसी महिला मोटरसाइकिल यात्री (40) रास्ता भटक कर फँस गई है. भाषा की समस्या के कारण वह अपनी स्थिति समझा नहीं पा रही थी. बद्दी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की और उन्हें सुरक्षित रूप से बद्दी साई रोड तक पहुँचाकर आगे का रास्ता दिखाया. विदेशी नागरिक ने समय पर सहयोग और प्रोफेशनलिज़्म के लिए हिमाचल पुलिस का आभार जताया.

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें
Nalagarh,Solan,Himachal Pradesh
September 11, 2025, 08:36 IST





