खेल » मनोज बाजपेयी इन 5 फिल्मों में बने पुलिस ऑफिसर, 1 में अक्षय, दूसरी में नीना को पकड़ने के लिए रचते हैं चक्रव्यूह

मनोज बाजपेयी इन 5 फिल्मों में बने पुलिस ऑफिसर, 1 में अक्षय, दूसरी में नीना को पकड़ने के लिए रचते हैं चक्रव्यूह

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मनोज बाजपेयी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और प्रतिभाशाली कलाकारों में टॉप पर आते हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. कई दमदार किरदार पर्दे पर निभाए हैं. लेकिन यहां हम आपको उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है.

Manoj bajpayee movies

पुलिस ऑफिसर के रोल में मनोज बाजपेयी की अदाकारी को हमेशा सराहा गया है. मनोज का किरदार अक्षय कुमार जैसे स्टार हीरो पर भी भारी पड़ा है. हम मनोज बाजपेयी की ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ से इसकी शुरुआत करते हैं.

inspector zende

‘इंस्पेक्टर जेंडे’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. फिल्म में उन्होंने मधुकर जेंडे का किरदार निभाया, जो चार्ल्स शोभराज जैसे अपराधी को पकड़ा. इतना ही नहीं, हाजी मस्तान और करीम लाला जैसे मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंग को खत्म करने की कोशिश भी की.

inspector zende movie

‘इंस्पेक्टर जेंडे’ में मनोज बाजपेयी की अदाकारी की तारीफ हुई. हालांकि, फिल्म के डायरेक्शन और स्क्रिप्ट ढीली होने की वजह से इसकी रेटिंग 5.7 है. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Satyamev jayate

साल 2018 में आई ‘सत्यमेव जयते’ में भी मनोज बाजपेयी ने पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया. फिल्म जॉन अब्राहम भी पुलिस ऑफिसर थे. जॉन का किरदार विरेंद्र राठौड़ एक करप्ट पुलिस ऑफिसर को मारता है. मनोज का किरदार एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर का है. जब मर्डर की संख्या बढ़ती है, तो मनोज जांच करते हैं.

Special 26 movie

‘स्पेशल 26’ में भी मनोज बाजपेयी सीबीआई ऑफिसर वसीम खान का किरदार निभाया. फिल्म में अक्षय कुमार एक नकली सीबीआई की टीम बनाकर छापेमारी कर करोड़ों की ठगी करते हैं. मनोज नकली सीबीआई गैंग को पकड़ने के लिए चक्रव्यूह बनाते हैं, लेकिन सब बच निकलते हैं.

Shool Movie

फिल्म ‘शूल’ मनोज बाजपेयी की सबसे बेस्ट फिल्मों में टॉप पर है. उन्होंने फिल्म में इंस्पेक्टर समर का किरदार निभाया. ‘शूल’ ने साल 1999 में हिंदी कैटेगरी की बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता.

Silence Movie

‘साइलेंस कैन यू हियर इट?’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी. फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एसीपी अविनाश वर्मा का किरदार निभाया. फिल्म में वह एक हाई प्रोफाइल मर्डर केस सुलझाते नजर आते हैं. इसका दूसरी पार्ट भी बना.

Dial Hundered-

मनोज बाजपेयी फिल्म ‘डायल 100’ में भी पुलिस इंस्पेक्टर निखिल सूद के रोल में दिखाई दिए. फिल्म में नीना गुप्ता अहम रोल सीमा पालव के रोल में होती हैं. सीमा 100 नंबर पर कॉल करती है. निखिल कॉल पिक करते हैं. सीम सुसाइड करने की धमकी देती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

मनोज इन 5 फिल्मों में बने ऑफिसर, 1 में अक्षय पकड़ने के लिए रचते हैं चक्रव्यूह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी