खेल » मां बड़ी हीरोइन, फिर भी पेट्रोल पंप पर बेची कॉफी, रोज के कमाती थी ₹30, टॉप एक्ट्रेस ने जीते 4 नेशनल अवॉर्ड्स

मां बड़ी हीरोइन, फिर भी पेट्रोल पंप पर बेची कॉफी, रोज के कमाती थी ₹30, टॉप एक्ट्रेस ने जीते 4 नेशनल अवॉर्ड्स

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस हुई हैं. लेकिन बहुत कम एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई. बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस भी जिसने कमर्शियल और आर्ट सिनेमा दोनों में अपनी पहचान बनाई. यंग एक्ट्रेसेज भी उनसे अदाकारी के गुर सीखती हैं. इस एक्ट्रेस का नाम शबाना आजमी है. उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है.

Shabana Azmi birthday

नेशनल अवॉर्ड विनर इस एक्ट्रेस को उनकी अदाकारी और समाज को जागरूक करने वाली फिल्मों के लिए उन्हें खासा सराहा जाता है. उन्हें अपने जीवन में शुरुआत से ही काफी संघर्ष करना पड़ा. बचपन में पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचा करती थीं. उनका संघर्ष, उनकी मेहनत और आत्मनिर्भरता लोगों के लिए मिसाल है, जो हर किसी को इंस्पायर करती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Shabana Azmi birthday

शबाना का जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था. उनके पिता मशहूर शायर कैफी आजमी थे और मां शौकत आजमी एक एक्ट्रेस थीं. बचपन से ही शबाना को कला और साहित्य का माहौल मिला, लेकिन उन्होंने कभी अपने आप को परिवार पर बोझ नहीं बनने दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@azmishabana18)

Shabana Azmi birthday

पढ़ाई के दौरान उन्होंने खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की. कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले, उन्होंने तीन महीने तक एक पेट्रोल पंप पर कॉफी बेची. वह रोजाना 30 रुपए कमाती थीं. उन्होंने कभी अपने माता-पिता से पैसे नहीं लिए. अभिनेत्री ने अपने उसूलों और मेहनत के जरिए कामयाबी हासिल की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@azmishabana18)

Shabana Azmi birthday

शबाना आजमी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम 1974 में श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ से रखा. इस फिल्म में उन्होंने एक नौकरानी की भूमिका निभाई थी, जो एक प्रेग्नेंट महिला होती है. उनकी यह भूमिका इतनी दमदार थी कि उन्हें इस फिल्म के लिए पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिल गया. इस फिल्म ने उनके करियर की नींव मजबूत कर दी और उनकी अदाकारी को पूरे देश में सराहा गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@azmishabana18)

Shabana Azmi birthday-

इसके बाद शबाना आजमी आर्ट फिल्मों के साथ-साथ कमर्शियल फिल्मों में भी काम किया और हर भूमिका को बखूबी निभाया. उनकी फिल्मों में ‘अर्थ’, ‘खंडहर’, ‘पार’, ‘गॉडमदर’ जैसी कई समाज जागरूकता से भरपूर फिल्में शामिल हैं, जिनसे उन्होंने महिलाओं के मुद्दों को उठाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@azmishabana18)

Shabana Azmi birthday

शबाना ने अपने करियर में लगातार मेहनत की और पांच बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतकर अपनी खास जगह बनाई. उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी कई बार जीता. उनकी मेहनत, समझदारी और अभिनय की गहराई ने उन्हें इंडस्ट्री में एक खास मुकाम दिलाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@azmishabana18)

Shabana Azmi birthday

शबाना आजमी की शादी मशहूर गीतकार और संगीतकार जावेद अख्तर से हुई, जो पहले से ही शादीशुदा थे. जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर 1984 में शबाना से शादी की. यह जोड़ी अपने अनूठे प्यार और परिपक्वता के लिए जानी जाती है. हालांकि, शबाना को मां बनने का सुख नहीं मिला, लेकिन उन्होंने इसे अपनी जिंदगी में कभी निराशा नहीं बनने दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@azmishabana18)

Shabana Azmi birthday

शबाना के परिवार और व्यक्तिगत जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन शबाना ने हमेशा अपने सिद्धांतों और मेहनत पर भरोसा रखा. उनकी मां शौकत आजमी की ऑटोबायोग्राफी में यह भी खुलासा हुआ है कि बचपन में शबाना ने दो बार सुसाइड की कोशिश की, जो उनके लिए एक बड़ा संघर्ष था. लेकिन उन्होंने हर बार अपने आप को संभाला और आगे बढ़ीं. यह उनकी मजबूती और जज्बे का ही नतीजा था कि आज वे बॉलीवुड की सबसे सम्मानित और प्रेरणादायक अभिनेत्रियों में शुमार हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@azmishabana18)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

पेट्रोल पंप पर बेची कॉफी, रोज के कमाती थी ₹30, फिर बनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी