मनोरंजन » मां बनने के बाद कैटरीना कैफ पहली होली, पति संग की खूब मस्ती, देवर सनी-बहन इजाबेल के साथ शेयर की प्यारी फोटो

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ पहली होली, पति संग की खूब मस्ती, देवर सनी-बहन इजाबेल के साथ शेयर की प्यारी फोटो

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ की यह पहली होली बेहद खास रही, उन्होंने पति विक्की कौशल, देवरसनी कौशन और बहन इजाबेल कैफ के साथ पूल साइड पर रंगों की मस्ती की. कैटरीना ने सोशल मीडिया पर मुस्कुराती हुई फैमिली फोटो शेयर फैंस को होली विश की है.

मां बनने के बाद कैटरीना पहली होली, पति संग की खूब मस्ती, शेयर की प्यारी फोटोZoom

कैटरीना कैफ को फैंस और सेलेब्स दोनों बधाई दे रहे हैं.

नई दिल्ली. मायानगरी मुंबई में सेलेब्स रंगों का त्योहार होली का पर्व हर्षोल्लास से साथ मना रहे हैं. इस बार की होली कैटरीना कैफ के लिए तो बेहद खास है. क्योंकि यह उनकी मां बनने के बाद पहली होली थी. नवंबर 2025 में बेटे विहान के जन्म के बाद कैटरीना ने अपने परिवार के साथ रंगों और खुशियों के बीच सेलिब्रेट किया. कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं. इस खास तस्वीर में एक्ट्रेस ने पूल साइड होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं.

कैटरीना कैफ ने होली 2026 के इस खास मौके पर एक प्यारी सी तस्वीर के साथ फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पति और एक्टर विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और बहन इजाबेल कैफ नजर आ रहे हैं.

कैटरीना की ‘द हैपिएस्ट होली’

कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर ग्रुप फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘द हैपिएस्ट होली’ और अलग-अलग रंगों वाले दिल इमोजी लगाए. तस्वीर में कैटरीना और विक्की सफेद कपड़ों में ट्विनिंग करते दिखे, जबकि सनी के हाथ में वॉटर गन थी, जो मस्ती का माहौल को बयां कर रही है.

इसाबेल ने भी शेयर की झलकियां

वहीं, इसाबेल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस मौज-मस्ती की कुछ झलकियां शेयर कीं. हालांकि तस्वीरों में बच्चे को नहीं दिखाया गया, लेकिन फैमिली जाम से पेरेंटहुड की खुशी साफ दिख रही थी.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी