मनोरंजन » मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण को गिल्ट, चाहती हैं बेटी दुआ से ब्रेक, पोस्ट शेयर कर बताया अपना ‘टॉक्सिक ट्रेट’

मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण को गिल्ट, चाहती हैं बेटी दुआ से ब्रेक, पोस्ट शेयर कर बताया अपना ‘टॉक्सिक ट्रेट’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद अपने ‘टॉक्सिक ट्रेट’ के बारे में खुलकर बात की है. दीपिका ने मां बनने के बाद महसूस होने वाले गिल्ट के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वह बेटी से ब्रेक की चाहती हैं. 24 घंटे शांति चाहती हैं, लेकिन उसके बिना रह भी नहीं सकती हैं. वह अपने बेटी दुआ से दूर नहीं रह सकती हैं.

मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण को गिल्ट, चाहती हैं बेटी दुआ से ब्रेकZoom

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेटी दुआ के साथ पोज देते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @deepikapadukone)

मुंबई. दीपिका पादुकोण इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. बेटी के दुआ के होने के एक साल बाद उन्होंने चेहरा रिवील किया. वह अक्सर बेटी के बारे में बात करती हैं. अब दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी मदरहुड जर्नी की झलक दिखाई है. दीपिका ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका ‘टॉक्सिक ट्रेट’ अपने बेटी से बहुत ज्यादा प्यार करना है. दीपिका ने एक इंस्टाग्राम रील शेयर की जिसमें नई मांओं के गिल्ट के बारे में बात की गई है.

दीपिका पादुकोण ने वीडियो पर कैप्शन में लिखा, “मैंने कह दिया! मेरा टॉक्सिक ट्रेट है कि मैं अपने बच्चे से इतना प्यार करती हूं कि मैं नहीं चाहती कोई और उसे देखे… लेकिन मुझे ब्रेक की बहुत जरूरत है… लेकिन मैं अपने बच्चे के बिना रह नहीं सकती… लेकिन मुझे 24 घंटे की शांति चाहिए… लेकिन मैं फिर भी 24/7 उसके साथ रहना चाहती हूं.”

दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा है. दीपिका ने WAVES 2025 समिट में कहा था, “मां बनने के बाद मैं एक नई जिंदगी खोज रही हूं. जैसे ही आपके पास बच्चा आ जाता है, आप एक-दूसरे इंसान के लिए जिम्मेदार हो जाते हैं. खासकर जिस तरह मैंने अपनी जिंदगी जी है, वह हमेशा मेरे बारे में रही है — घर छोड़ना, मेरी महत्वाकांक्षा, मेरा करियर, सब कुछ मेरे लिए था. और अब अचानक आप उस इंसान की देखभाल कर रहे हैं जो हर चीज के लिए आप पर निर्भर है.”

दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद अपनी बेटी के बारे में कम लेकिन सोच-समझकर बात की है. उन्होंने मदरहुड को जिंदगी बदलने वाला, ग्राउंडिंग और बेहद भावुक अनुभव बताया है. उन्होंने बताया कि इस अनुभव ने उनका नजरिया बदल दिया है, जिससे वह छोटी-छोटी चीजों की अहमियत समझने लगी हैं. दीपिका ने अपनी बेटी को सामान्य और सुरक्षित माहौल देने की इच्छा जताई है, ताकि वह फिल्मी परिवार में जन्म लेने के दबाव से दूर रह सके.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी