माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी 80-90 के दशक की हिट जोड़ी रही है. हालांकि, दोनों ने साथ में ‘राम लखन’,’तेजाब’, ‘कर्मा’,’पुकार’, ‘किशन कन्हैया’ और ‘परिंदा’ समेत कई फिल्म की. साल 1992 में आए रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘खेल’ में दोनों की जोड़ी फिर से बनी. फिल्म में एक 4.18 मिनट का गाना है, जो जीवन के मायने और जीवन में अचानक आने वाली परिस्थितियों के दिखाता है. गाने में अनिल और माधुरी के साथ-साथ माला सिन्हा और प्रेम चोपड़ा भी हैं. गाने अलका याग्निक के साथ कुमार सानू ने गाया है. गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और राजेश रोशन ने दिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी, लेकिन टीवी पर इस फिल्म को खूब पसंद किया गया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।





