Last Updated:
मेघालय में कोनराड के संगमा की मौजूदगी में एनपीपी, यूडीपी, एचएसपीडीपी और भाजपा के आठ वरिष्ठ मंत्रियों ने इस्तीफा दिया, कैबिनेट रीसफल के तहत नए मंत्री शाम को शपथ लेंगे.
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा.दरअसल, कोनराड संगमा कुछ नए नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते हैं. इसलिए मौजूदा मंत्रियों को इस्तीफा दिलवाया गया है. उन्हें अब संगठन के काम में लगाया जाएगा. एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल में शामिल नए सदस्यों को मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. इनमें बीजेपी कोटे के भी मंत्री हैं.
जानकारी के मुताबिक, अपने पदों से इस्तीफा देने वाले आठ मंत्रियों में एनपीपी के अम्पारीन लिंगदोह, कॉमिंगोन यम्बोन, रक्कम ए संगमा और अबू ताहिर मंडल, यूडीपी के पॉल लिंगदोह और किरमेन शायला, एचएसपीडीपी के शकलियार वारजरी और भाजपा के एएल हेक शामिल हैं. नियम के अनुसार, 60 सदस्यीय विधानसभा वाले मेघालय में मुख्यमंत्री सहित 12 से अधिक मंत्री नहीं हो सकते.
मंत्रिमंडल में बदलाव की क्या वजह
मेघालय में कैबिनेट रीसफल के पीछे कई अहम वजहें मानी जा रही हैं. राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, यह रीसफल क्षेत्रीय संतुलन साधने, सहयोगी दलों को संतुष्ट करने और आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. एक वजह यह भी है कि सभी हिस्सों और समुदायों को प्रतिनिधित्व मिल सके. मेघालय जैसे विविधतापूर्ण राज्य में यह और भी अहम हो जाता है. साथ ही, नए चेहरों को शामिल करने से जनता में सरकार के प्रति भरोसा और ऊर्जा का संदेश देने की कोशिश होती है.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें
September 16, 2025, 15:15 IST





