खेल » ‘मैंने खुद अपना करियर बर्बाद किया’, विनोद खन्ना के बेटे संग किया डेब्यू, अजय देवगन संग ब्लॉकबस्टर देकर हुईं गायब

‘मैंने खुद अपना करियर बर्बाद किया’, विनोद खन्ना के बेटे संग किया डेब्यू, अजय देवगन संग ब्लॉकबस्टर देकर हुईं गायब

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

वो बला की खूबसूरत एक्ट्रेस जिसने डेब्यू करते ही कई बड़ी एक्ट्रेस के होश उड़ा दिए थे. अपने करियर में सलमान खान, अक्षय खन्ना और अजय देवगन जैसे स्टार के साथ भी काम किया. फिर भी एक्टिंग को अलविदा कह दिया.

नई दिल्ली. साल 2003 में सुपरहिट फिल्म से डेब्यू करने वाली वो हसीन, जिसने करियर में हर तरह के रोल किए. मेकर्स के साथ फैंस को भी अपना मुरीद बनाया. लेकिन पीक पर अचानक एक्टिंग को अलविदा कह दिया.

वो खूबसूरत एक्ट्रेस कोई और नहीं रिमी सेन हैं. एक वक्त में वह टॉप की हीरोइनों में शुमार थीं. रिमी सेन ने 2003 में आई फिल्म ‘हंगामा’ से डेब्यू किया जो काफी हिट रही. इस फिल्म ने रिमी सेन के करियर को बॉलीवुड में जमा दिया था.

इस फिल्म के बाद वह इंडस्ट्री की कई बड़े बजट वाली फिल्मों में नजर आईं. रिमी सेन, जिनका असली नाम शुभमित्रा सेन है, वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं.

21 सितंबर 1981 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में जन्मीं रिमी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और एड के जरिए की थी. साल 2003 में फिल्म ‘हंगामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और जल्द ही ‘धूम’, ‘गोलमाल’, ‘फिर हेरा फेरी’, और ‘क्योंकि’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी.

अपनी खूबसूरती और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर रिमी ने 2000 के दशक में दर्शकों का दिल जीता. 2015 में वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में नजर आई थीं. रिमी सेन ने अपने करियर में कई हैरान कर देने वाले फैसले लिए.

नवभारत टाइम्स ऑनलाइन संग बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने करियर को लेकर कई अहम खुलासे किए थे. उन्होंने कहा था कि ‘मैंने अपना करियर खुद बर्बाद किया’. उनका कहना था कि करियर में जो किया वो खुद की गलतियों को जिम्मेदार खुद को ही मानती हैं.

रिमी सेन ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया और कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. अजय देवगन के साथ तो उन्होंने फिल्म गोलमाल में काम किया था. इस फिल्म में वह उनके साथ रोमांस करती नजर आई थीं.

बता दें कि रिमी सेन ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें एक ही तरह के रोल ऑफर हो रहे थे. इन सबसे तंग आकर उन्होंने करियर के पीक पर एक्टिंग को अलविदा कह दिया था. लंबे समय से वह एक्टिगं से दूर हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘मैंने खुद अपना करियर बर्बाद किया’, विनोद खन्ना के बेटे संग किया डेब्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी