मनोरंजन » मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग लिए 7 फेरे, पिता से बगावत कर बनी दुल्हन, मंदिर में हिंदू रीति से रचाई शादी

मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग लिए 7 फेरे, पिता से बगावत कर बनी दुल्हन, मंदिर में हिंदू रीति से रचाई शादी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मोनालिसा भोसले 2025 के प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई थीं. आज वे हीरोइन बनकर नाम कमा रही हैं. हालांकि, अब वे अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनकी शादी का बताया जा रहा है. उन्होंने परिवार के विरोध के बावजूद केरल के तिरुवनंतपुरम में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. एक्ट्रेस के पिता एक मुस्लिम से शादी के खिलाफ थे. पुलिस और कानूनी सुरक्षा मिलने के बाद मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को अरुमनूर मंदिर में शादी की.

ख़बरें फटाफट

मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग लिए 7 फेरे, पिता से बगावत कर बनी दुल्हनZoom

मोनालिसा ने अपनी जान को पिता से खतरा बताया था.

नई दिल्ली: मोनालिसा महाकुंभ मेले में माला बेचते हुए रातों-रात सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई थीं. वे अब अपनी लव मैरिज की वजह से सुर्खियों में हैं. मोनालिसा ने अपने परिवार के कड़े विरोध के बावजूद केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है. फरमान महाराष्ट्र के एक अभिनेता और मॉडल हैं. दोनों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. चूंकि दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे, इसलिए उनके परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया था. मोनालिसा के पिता ने उन पर अपनी पसंद के लड़के से शादी करने का दबाव भी बनाया, जिसके बाद यह कपल सिक्योरिटी की तलाश में केरल जा पहुंचा.

मोनालिसा का शादी तक का यह सफर आसान नहीं था. जब वह केरल में अपनी पहली मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग कर रही थीं, तब उनके पिता उन्हें ढूंढते हुए वहां पहुंच गए और कथित तौर पर उन्हें जबरन वापस ले जाने की कोशिश करने लगे. मोनालिसा और फरमान ने खुद को खतरे में देख तिरुवनंतपुरम के तम्पनूर पुलिस स्टेशन में शरण मांगी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोनालिसा के पिता को थाने बुलाया और साफ किया कि मोनालिसा बालिग हैं और उन्हें भारतीय कानून के अनुसार अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का पूरा अधिकार रखती हैं. पुलिस की दखल के बाद जब उनके पिता वहां से लौटे, तब जाकर इस कपल के मिलन का कानूनी रास्ता पूरी तरह साफ हो सका.

हिंदू रीति-रिवाजों से की शादी
कपल ने आखिरकार बुधवार 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर मंदिर में सिंपल सेरेमनी में शादी की. इस इंटर रिलीजन मैरिज की खास बात यह रही कि इसमें केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीआई-एम के स्टेट सेक्रेटरी एमवी गोविंदन और राज्यसभा सांसद एए रहीम जैसे बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए. मोनालिसा शादी में पारंपरिक लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं फरमान ने केरल के कल्चर का सम्मान करते हुए सफेद शर्ट और मुंडु (धोती) पहनी थी. मंदिर प्रशासन और लोकल नेताओं की मदद से मोनालिसा की शादी संपन्न हुई जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे लोग प्यार की जीत और सांप्रदायिक सद्भाव की एक मिसाल के रूप में देख रहे हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी