Last Updated:
Yami Gautam Movie Haq Teaser: यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ का टीजर पोस्टर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है, जिसमें हीरोइन के जटिल और संवेदनशील किरदार की झलक मिली है. फिल्म की कहानी शाह बानो वर्सेज अहमद खान केस से प्रेरित है, जिसमें धर्म-निरपेक्षता, महिला अधिकार जैसे मुद्दे उठाए गए हैं.
यामी गौतम ने फिल्म ‘हक’ में मुस्लिम महिला का किरदार निभाया है.फिल्म की कहानी वास्तविक लीगल केस से प्रेरित है. साल 1985 के शाह बानो वर्सेज अहमद खान केस पर बनी फिल्म को सुपर्ण एस गुप्ता ने डायरेक्ट किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के जरिये मुस्लिम महिला के अधिकारों, लिंगभेद, लैंगिक समानता, धर्म-निरपेक्षता के मुद्दों को उठाया गया है. इसमें सीआरपीसी की धारा 125 के तहत तलाकशुदा महिला के लीगल बैटल को दिखाया जाएगा. फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं करेगी, यह लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी बनाएगी. फिल्म में इमरान हाशमी ने एक भ्रस्ट वकील का किरदार निभाया है, जो ऐतिहासिक केस से जुड़े अहमद खान की शख्सियत से प्रेरित है.

(फोटो साभार: Instagram)
यह फल्म जंगली पिक्चर्स ने इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज के सहयोग से बनाई है. पोस्टर में अभिनेत्री यामी गौतम धर का बेहद प्रभावशाली और सशक्त अवतार सामने आया है. फिल्म निर्माताओं ने यह भी बताया है कि आधिकारिक टीजर कल रिलीज होगा, लेकिन उससे पहले आज ही एक प्री-टीजर यूनिट जारी की जाएगी, ताकि दर्शकों को फिल्म की पहली झलक मिल सके. इस दमदार पोस्टर को देखकर यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म कौम और कानून जैसे गंभीर विषय पर एक जोरदार बहस छेड़ने के लिए तैयार है.
जटिल किरदार में दिखेंगी यामी गौतम
यामी गौतम ने अपनी पिछली कुछ फिल्मों से दर्शकों पर गहरा असर डाला है. उन्होंने संवेदनशील किरदार निभाकर लोगों को प्रभावित किया है. वे पिछली बार फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में दिखी थीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम ने फिल्म ‘हक’ में अपने किरदार में ढलने के लिए काफी तैयारी की थी. उन्होंने कोर्टरूम की प्रक्रिया और बर्ताव को समझा है.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
September 22, 2025, 18:52 IST





