विदेश » ये चुनाव है, ब्यूटी पेजेंट नहीं… एस जयशंकर के साथ दिख रही नेता कौन, जिसे कभी पड़े थे खूबसूरती पर ताने?

ये चुनाव है, ब्यूटी पेजेंट नहीं… एस जयशंकर के साथ दिख रही नेता कौन, जिसे कभी पड़े थे खूबसूरती पर ताने?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Who Is Annita Demetriou: भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ साइप्रस की प्रेसिडेंट ऑफ द हाउस ऑफ रेप्रेंजेंटेटिव मिस अनीता देमेत्रिओ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. वे जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही दिलचस्प है उनकी यहां तक पहुंचने की कहानी.

cyprus-leader

इस वक्त भारत में साइप्रस का एक प्रतिनिधिमंडल आया हुआ है, जिससे भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुलाकात की. इस हाई लेवल डेलिगेशन का नेतृत्व साइप्रस की प्रेसिडेंट ऑफ द हाउस ऑफ रेप्रेंजेंटेटिव मिस अनीता देमेत्रिओ कर रही हैं. उन्होंने भारत-साइप्रस की दोस्ती और दोनों देशों के बीच रिश्तों को लेकर बातचीत की है. अनीता डेमेत्रियू के इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं. साइप्रस संसद की मौजूदा स्पीकर अनीता डेमेत्रियू दिखने में भले ही शांत और सहज हों, लेकिन राजनीति में उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. उन्हें इस स्तर तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा.

cyprus-leader

अनीता का जन्म लारनाका के ट्रूल्लूस गांव में हुआ. उन्होंने 2012 में केवल 27 साल की उम्र में, स्थानीय समुदाय परिषद से राजनीति की शुरुआत की. आगे चलकर 2013–2015 तक डिसी की जिला सचिव और 2014–2016 तक लारनाका की वित्त प्रबंधक रहीं.2016 में हुए एक विवाद ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई. संसद चुनावों से पहले, डिसी पार्टी के आंतरिक मतदान में अनीता को लारनाका सीट पर उम्मीदवार चुना गया था. फिक अचानक पार्टी ने घोषणा की कि वह स्वेच्छा से इस पद से हट गई हैं, ताकि दूसरे उम्मीदवार यियानाकिस यियानाकी के लिए जगह बन सके.

cyprus-leader

इस फैसले ने पूरे साइप्रस में गुस्सा पैदा कर दिया. पार्टी कार्यकर्ता और जनता दोनों नाराज़ थे कि मतदान के बाद भी टिकट बदलने जैसी राजनीति की जा रही है. आखिरकार भारी दबाव के बाद यियानाकी ने पीछे हटने का फैसला किया और अनीता को चुनाव लड़ने का मौका मिला. अनीता ने यह चुनाव जीता और सांसद बन गईं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

cyprus-leader

इस विवाद के दौरान अनीता का शांत, संयमित रवैया बाद में उनकी राजनीतिक पहचान बन गया. उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया, न ही विरोध किया, बस आगे बढ़ने की बात की. बाद में विडंबना यह रही कि यियानाकी एक फर्जी डिग्री स्कैंडल में फंसे, जबकि अनीता लगातार राजनीति में आगे बढ़ती रहीं.

cyprus-leader

जब अनीता चुनाव लड़ रही थीं, उस समय डिसी के प्रवक्ता प्रोदोरोमोस प्रोदोरोमू ने टीवी पर कहा था कि ‘हम चुनाव लड़ रहे हैं, कोई सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं चल रही’. यह बयान अनीता के खिलाफ बताया गया था, लेकिन आने वाले वर्षों में हालात ऐसे बने कि यह टिप्पणी अक्सर प्रोदोरोमू के ही खिलाफ चली गई, क्योंकि अनीता तेजी से ऊपर बढ़ती गईं. वे दो बार सांसद चुनी गईं.

cyprus-leader

35 साल की उम्र में साइप्रस की पहली महिला और सबसे कम उम्र की संसद अध्यक्ष बनीं. अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से भी चर्चा में रहने वालीं अनीता ने यूनिवर्सिटी ऑफ साइप्रस से सामाजिक और राजनीतिक विज्ञान में पढ़ाई की. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ केंटसे अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर्स किया और साल 2018 में राष्ट्रपति उम्मीदवार निकोस अनस्तासियादेस की चुनावी प्रवक्ता रहीं. वे शादीशुदा हैं और उनके पति का नाम आंद्रेयास किप्रियानू है.

homeworld

एस जयशंकर के साथ दिख रही नेता कौन, जिसे कभी पड़े थे खूबसूरती पर ताने?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी