व्यापार » ये 6 होटल शेयर कराएंगे तगड़ी कमाई, ब्रोकरेज ने दी दांव लगाने की सलाह, देखें लिस्‍ट

ये 6 होटल शेयर कराएंगे तगड़ी कमाई, ब्रोकरेज ने दी दांव लगाने की सलाह, देखें लिस्‍ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Stock To Buy : मजबूत बैलेंस शीट और स्थिर कैश फ्लो के साथ होटल सेक्टर लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक हाई रिटर्न वाला विकल्प बनकर उभरा है. ब्रोकरेज फर्म एसएसबीसी ने 6 ऐसे होटल शेयर बताएं हैं, जो आने वाले समय में 45 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

ये 6 होटल शेयर कराएंगे तगड़ी कमाई, ब्रोकरेज ने दी दांव लगाने की सलाहमजबूत ग्रोथ के बावजूद होटल स्टॉक्स अभी सस्‍ते हैं.

नई दिल्‍ली. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को लेकर एक बेहद उत्साहजनक रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज का मानना है कि देश का होटल सेक्टर इस समय अपने सबसे मजबूत दौर से गुजर रहा है. मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते अंतर, रिकॉर्ड स्तर पर ऑक्युपेंसी और बेहतर मार्जिन के चलते इस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आने वाले समय में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज ने छह ऐसे होटल स्‍टॉक्‍स को खरीदने की सलाह निवेशकों को दी है, जिनमें आने वाले समय में खूब तेजी आने की संभावना है.

HSBC की रिपोर्ट के अनुसार, होटल रूम के रेट पिछले चार वर्षों से लगातार बढ़ रहे हैं, फिर भी मांग कम होने का नाम नहीं ले रही है. इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं. पहला, घरेलू पर्यटन (Domestic Tourism) में आया ऐतिहासिक उछाल और दूसरा, विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार हो रहा सुधार. ब्रोकरेज का कहना है कि नई होटल क्षमताएं (Capacity) विकसित होने के बावजूद, मांग अभी भी सप्लाई के मुकाबले कहीं ज्यादा है. यही कारण है कि होटल कंपनियां अपने रूम रेट्स को प्रीमियम स्तर पर बनाए रखने में सफल हो रही हैं, जिसका सीधा असर उनके मुनाफे पर दिख रहा है.

इन शेयरों में मिल सकता है छप्परफाड़ रिटर्न

HSBC ने होटल सेक्टर की 6 दिग्गज कंपनियों पर अपनी कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है. इनमें सबसे अधिक तेजी का अनुमान लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) में लगाया गया है, जहां निवेश पर करीब 44.6% तक के रिटर्न की संभावना जताई गई है. शैलेट होटल्स और लीला होटल्स के शेयरों में भी 39% से अधिक की तेजी का अनुमान लगाया गया है. वेनटिव (Ventive) पर ब्रोकरेज ने सतर्क रुख अपना है और इसकी रेटिंग ‘Buy’ से घटाकर ‘Hold’ कर दी है. फिर भी इसमें 15% की बढ़त की उम्मीद बताई है. इंडियन होटल्‍स में 35 फीसदी और आईटीसी होटल्‍स शेयर में 24 फीसदी की तेजी आने का अनुमान जताया है.

शेयर का नाम रेटिंग टारगेट प्राइस (₹) संभावित उछाल (Upside)
Lemon Tree Hotels Buy ₹179 ~44.6%
Chalet Hotels Buy ₹1,144 ~39.5%
Leela Hotels Buy ₹568 ~39.2%
Samhi Hotels Buy ₹244 ~38.9%
Indian Hotels Buy ₹874 ~35.3%
ITC Hotels Buy ₹226 ~24%

5 साल के औसत से 17% डिस्काउंट पर होटल शेयर

मजबूत ग्रोथ के बावजूद होटल स्टॉक्स अभी सस्‍ते हैं. HSBC के मुताबिक, यह सेक्टर फिलहाल अपने पांच साल के औसत वैल्यूएशन के मुकाबले लगभग 17% के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. भू-राजनीतिक तनाव और खराब मौसम की वजह से हाल ही में शेयरों में जो मामूली गिरावट आई है, वह नए निवेशकों के लिए एक बेहतरीन एंट्री प्वाइंट साबित हो सकती है.

EBITDA में 21% CAGR की उम्मीद

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच पूरे सेक्टर का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 16% से 21% के CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ेगा. कंपनियां अब ‘मैनेज्ड रूम्स’ (Managed Rooms) की ओर ज्यादा ध्यान दे रही हैं, जो हाई-मार्जिन वाला बिजनेस मॉडल है. इसके अलावा, सालाना रूम रेट्स में 5-7% की नियमित बढ़ोतरी और परिचालन दक्षता (Operational Efficiency) के कारण कंपनियों के मार्जिन में अगले तीन वर्षों में औसतन 140 बेसिस प्वाइंट का सुधार होने की संभावना है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

homebusiness

ये 6 होटल शेयर कराएंगे तगड़ी कमाई, ब्रोकरेज ने दी दांव लगाने की सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी