खेल » रविंद्र‑अरुण के नाम दर्ज हैं कई गंभीर मामले, गोल्डी बराड़-रोह‍ित गोदारा गैंग से जुड़े है तार, दिशा पाटनी के घर फायरिंग कर मचाई थी सनसनी

रविंद्र‑अरुण के नाम दर्ज हैं कई गंभीर मामले, गोल्डी बराड़-रोह‍ित गोदारा गैंग से जुड़े है तार, दिशा पाटनी के घर फायरिंग कर मचाई थी सनसनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में शामिल दोनों शूटर रविंद्र (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) को यूपी STF ने गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में मुठभेड़ में मार गिराया. दोनों कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े थे.

रविंद्र‑अरुण के नाम दर्ज हैं कई गंभीर मामले, बराड़-रोहित गैंग से जुड़े है ताररविंद्र‑अरुण के नाम दर्ज हैं कई गंभीर मामले
Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग (Disha Patani House Firing) करने वाले दो शूटर एनकाउंटर में मारे गए हैं. मारे गए दोनों बदमाशों की पहचना रविंद्र निवासी गांव काहनी (रोहतक) और अरुण निवासी मयूर विहार (सोनीपत) के रूप में हुई है. यह मुठभेड़ ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में हुई है.

इस एनकाउंटर को यूपी एसटीएफ (UP STF), दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने मिलकर इस संयुक्त ऑपरेशन को बुधवार देर शाम अंजाम दिया. दोनों शूटर कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोह‍ित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य थे और इनके ऊपर पर एक-एक लाख का इनाम भी घोषित था. आइए जानते हैं दिशा पाटनी के फायरिंग कर सनसनी मचाने वाले दोनों बदमाशों की क्राइम कुंडली…
ये भी पढ़ें: Disha Patani House Firing Case: कैसे मारे गए दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले बदमाश? लाल जूते बने दोनों के लिए ‘काल’

ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, नोएडा एसटीएफ बुधवार की शाम को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में चेकिंग कर रही थी. इस दौरान सूचना मिली की बाइक सवाल दो अभियुक्त उधर की तरह आ रहे है, जिसके बाद एसटीएफ और सतर्क हो गई. बाइक पर दो लड़के आते दिखे, जिन्हें एसटीएफ ने रुकने का इशारा किया. तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे.
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
करीब 7 बजकर 22 मिनट पर पुलिस ने खुद को बचाते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से अरुण और रविंद्र घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, इस फायरिंग में एसआई रोहित के बाएं हाथ और हेड कांस्टेबल कैलाश के दाएं हाथ में गोली लगी हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

रविंद्र‑अरुण के पास से यह हथियार हुए बरामद
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक ग्लॉक पिस्टल, एक जिगाना पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं. हरियाणा STF और उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं. अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश हरियाणा के रहने वाले थे, जिनके ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार ने ईनाम भी घोषित किया हुआ था.

रविंद्र-अरुण की क्राइम कुंडली
रविंद्र पुत्र कल्लू निवासी रोहतक (हरियाणा) के खिलाफ विभिन्न थानों में पांच संवेदनशील मामले दर्ज हैं. रविंद्र पर आरोप है कि उसने 20 दिसंबर 2024 को फतेहाबाद में पुलिस स्कॉर्ट पर हमला कर अपराधी रवि जागसी को छुड़ाने का प्रयास किया था. इस मामले में रविंद्र के ऊपर आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमें दर्ज है. पुलिस रिपोर्टों और शिकायतों के अनुसार रविंद्र की क्रिमिनल हिस्टरी काफी लंबी है. वहीं, अरुण के खिलाफ जो भी केस हैं, उनका पता किया जा रहा है.
दिशा पाटनी के घर पायरिंग कर मचाई थी सनसनी
12 सितंबर की तड़के बरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग ने इलाके में सनसनी मचा दी थी. उस समय घर में अभिनेत्री की बहन और पिता मौजूद थे. घटना की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग ने ली थी. यह मामला कोतवाली थाना बरेली में दर्ज हुआ था. इस घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थी.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

रविंद्र‑अरुण के नाम दर्ज हैं कई गंभीर मामले, बराड़-रोहित गैंग से जुड़े है तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी