Last Updated:
दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाते हुए एक्सट्रॉडिनरी परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम कर लिया है. फिल्म धुरंधर में जमील जमाली के उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा. अवॉर्ड लेते समय राकेश बेदी काफी खुश नजर आए और उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की. उन्होंने आदित्य को एक शानदार और संवेदनशील डायरेक्टर बताया, जिनके साथ काम करना हर कलाकार के लिए खुशी की बात है.

राकेश बेदी को धुरंधर फिल्म के लिए मिला न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड.
नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर राकेश बेदी को आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में जमील जमाली के किरदार के लिए न्यूज18 शोशा रील अवार्ड्स 2026 में एक्सट्रॉडिनरी परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर-पॉपुलर चॉइस का अवॉर्ड मिला. अवार्ड लेते हुए उन्होंने बड़े मजेदार अंदाज में कहा कि यह अभी सिर्फ आधा अवॉर्ड है, क्योंकि फिल्म का पूरा धमाका होना अभी बाकी है. दूसरा पार्ट धुरंधर 2 इसी 19 मार्च को रिलीज होने वाला है. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए भरोसा जताया कि फिल्म सुपरहिट साबित होगी.
अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए राकेश बेदी थोड़ा भावुक भी हुए. उन्होंने बताया कि 1979 से काम करने के बावजूद उन्हें बहुत कम अवॉर्ड मिले हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं 1979 से इंडस्ट्री में हूं, तब मेरी पहली फिल्म आई थी. उससे पहले 1976 में मैंने एफटीआईआई से पढ़ाई पूरी की और फिर 2-3 साल कड़ा संघर्ष किया. उन दिनों अवॉर्ड देने वालों की नजरें हीरो-हीरोइन से आगे बढ़ ही नहीं पाती थीं. लीड एक्टर्स के अलावा बाकी कलाकारों पर किसी का ध्यान ही नहीं जाता था. ज्यादातर अवॉर्ड्स सिर्फ हीरो, हीरोइन या फिर एकाध बड़े कलाकारों की झोली में ही चले जाते थे.
View this post on Instagram





