खेल » राज कपूर की ब्लॉकबस्टर का वो गाना, जिसे असली लव लेटर पर लिखा गया, 61 साल बाद भी दिल छू लेता है हर एक बोल

राज कपूर की ब्लॉकबस्टर का वो गाना, जिसे असली लव लेटर पर लिखा गया, 61 साल बाद भी दिल छू लेता है हर एक बोल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

61 साल पुराना वो गाना, जिसमें राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला के इश्क की दास्तां बया की गई थी. 61 साल बाद भी आज लोगों का फेवरेट बना हुआ है. इसे असली प्रेम पत्र पर लिखा था. आज भी सुनते ही बन जाता है, बिगड़ा हुआ मूड.

राज कपूर की ब्लॉकबस्टर का वो गाना, जिसे असली लव लेटर पर लिखा गयाअमर हो गया ये गाना
नई दिल्ली. पहले प्यार की दास्तां बयां करने वाला वो गाना, जिसमें हिंदी सिनेमा की परमसुंदरी वैजयंती माला ने खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया था. गाने में पहले प्यार की पहली धड़कन, पहला खुमार और पहला एहसास, शब्दों के जरिए बयां किया गया है.

राजेंद्र कुमार के इस गाने के जरिए इश्क और इजहार को परदे पर उतारा है. ये गाना लव लेटर से प्रेरित होकर अमर हो गया .इस गीत की कहानी गीतकार हसरत जयपुरी की जिंदगी से जुड़ी है. पढ़ाई के दिनों में वह उनके पड़ोस में रहने वाली राधा नाम की लड़की से उन्हें पहला प्यार हुआ.वह अपनी बात रख नहीं सकते थे, तो उन्होंने राधा के लिए एक कविता लिखी. उसी कविता के जरिए अपने जज्बात बयां किए थे.

मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने बना दिया अमर

इस गाने को आवाजा मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने दी थी. गाने में राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला की जोड़ी ने तो धमाल ही मचा दिया था. इस गाने में उन्होंने प्यार की अलग ही परिभाषा दी थी. हसरत ने ये गाना अपनी जिंदगी की प्रेमिका राधा को जो वो बात नहीं कह पाए वो ‘संगम’ में कह डाली. वैजयंती माला का किरदार भी राधा था. शायद यही वजह थी कि हसरत के लिखे शब्दों में इतना सच्चापन और गहराई देखने को मिली.

बता दें कि इस गाने को आज 61 साल बाद भी पसंद किया जाता है. ‘ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर’ गाने के बोल आज भी लोगों का दिल जीत लेते हैं. अक्सर इस गाने को सुनकर लोगों को अपना पहला प्यार याद आ जाता है.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

राज कपूर की ब्लॉकबस्टर का वो गाना, जिसे असली लव लेटर पर लिखा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी