मनोरंजन » रियालिटी शो से रिजेक्ट हुआ था सिंगर, 2 साल तक लटका रहा पहला गाना, 2013 की म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर ने बदली तकदीर

रियालिटी शो से रिजेक्ट हुआ था सिंगर, 2 साल तक लटका रहा पहला गाना, 2013 की म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर ने बदली तकदीर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

इस साल की शुरुआत में अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया. ये खबर सुनते ही सिंगर के लाखों फैंस का दिल टूट गया है. अरिजीत सिंह ने सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने ‘मातृभूमि’ के चंद दिन बाद ही रिटायरमेंट का ऐलान कर लाखों लोगों को निराश कर दिया था. संगीत जगत के शीर्ष पर पहुंचने का अरिजीत सिंह का सफर आसान नहीं था.

अरिजीत सिंह ने एक दशक के लंबे करियर के दौरान बॉलीवुड को कई ऐसे रूहानी रोमांटिक ट्रैक्स दिए जिन्हें दर्शक चाह कर भी भुला नहीं सकते हैं. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अरिजीत सिंह प्यार और अलगाव का पर्याय बन गए थे, लेकिन उनके लिए ये राह आसान नहीं थी.

अरिजीत सिंह ने रियालिटी शो से करियर की शुरुआत की थी जहां उन्हें अपनी आवाज की वजह से रिजेक्शन झेलना पड़ा था. सिंगर साल 2005 में सिंगिंग रियालिटी शो फेम गुरुकुल में नजर आए थे. जजों को उनकी आवाज कुछ खास पसंद नहीं आई थी जिसकी वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था.

दिग्गज सिंगर अपने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि पहले उनकी आवाज अलग थी जिसकी वजह से वो कई बार रिजेक्शन झेल चुके थे. उनके मुताबिक पहले लोगों को उनकी आवाज पसंद नहीं आती थी. अब उनकी जो आवाज है वो सालों की तपस्या का फल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अरिजीत सिंह को बॉलीवुड में महेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी 2’ से पहचान मिली थी. आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर इस म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर के सभी गाने जबरदस्त हिट थे. लेकिन बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि ‘आशिकी 2’ उनका पहला प्रोजेक्ट नहीं था.

अरिजीत सिंह ने साल 2011 में फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत करने चला है’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इस गाने के लिए सिंगर को दो साल का इंतजार करना पड़ा था. उन्होंने साल 2009 में इस गाने को रिकॉर्ड किया था, लेकिन ये गाना साल 2011 में रिलीज हुआ था.

‘मर्डर 2’ का ये लोकप्रिय गाना रिकॉर्ड करके अरिजीत सिंह भूल भी गए थे. उन्होंने फोर्ब्स के साथ अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके दोस्त ने उन्हें इस गाने के रिलीज होने की खबर दी थी. इसके बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा था कि ऐसा नहीं था कि मर्डर 2 के इस गाने के रिलीज होते ही उनकी प्लेबैक सिंगिंग करने की इच्छा बढ़ गई थी. वो म्यूजिक प्रोग्रामिंग में व्यस्त थे.

‘फिर मोहब्बत’ के बाद साल 2013 में आशिकी 2 रिलीज हुई जिसके सुपरहिट गानों ने अरिजीत सिंह को रातोंरात म्यूजिकल सेंसेशन बना दिया था. फिल्म का सबसे हिट गाना तुम ही हो ने अरिजीत को मेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया था. इसके अलावा वो ‘चांहू मैं या ना’, ‘मेरी आशिकी’ जैसे गानों को आवाज दी थी.

‘आशिकी 2’ सिंगर के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी. 'फिर मोहब्बत' के बाद अरिजीत ने 'फिर ले आया दिल' (बर्फी) और 'राब्ता' (एजेंट विनोद) जैसे कई गाने गाए. इन गानों के जरिए उन्होंने अपनी अलग आवाज और टैलेंट को साबित किया.

‘आशिकी 2’ सिंगर के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी. ‘फिर मोहब्बत’ के बाद अरिजीत ने ‘फिर ले आया दिल’ (बर्फी) और ‘राब्ता’ (एजेंट विनोद) जैसे कई गाने गाए. इन गानों के जरिए उन्होंने अपनी अलग आवाज और टैलेंट को साबित किया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी