मनोरंजन » रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग से अमेरिका में कमाए करोड़ों, खतरे में ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड!

रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग से अमेरिका में कमाए करोड़ों, खतरे में ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड!

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू के बाद एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल आया है. यकीनन, रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज से पहले न सिर्फ शानदार कमाई करेगी, बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड को धराशाई कर देगी. स्पाई थ्रिलर ने अमेरिका में करीब 18.39 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है, जो रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के रिकॉर्ड को चुनौती दे रही है. फिल्म ने भारत में पेड प्रीव्यू से 19 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. फिल्म 19 मार्च को रिलीज को तैयार है.

ख़बरें फटाफट

रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' का धमाका, एडवांस बुकिंग से अमेरिका में कमाए करोड़ोंZoom

धुरंधर 2 दुनिया भर में 19 मार्च को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दुनिया भर में जबरदस्त बज बना हुआ है. रणवीर सिंह को हमजा अली के किरदार में देखने को करोड़ों दर्शक बेताब हैं. लोगों ने बड़ी तादाद में एडवांस बुकिंग करवाई है, जिसके चलते फिल्म ने रिलीज से पहले रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर तुफान नहीं सुनामी आएगी. 2025 की सुपरहिट ‘धुरंधर’ के सीक्वल को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. रणवीर भारतीय जासूस के किरदार में लियारी में कोहराम मचाते नजर आएंगे.

फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर रिलीज की टाइमिंग इतनी सटीक रही, होते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है, जिसका सीधा असर इसकी एडवांस बुकिंग पर दिख रहा है. ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज से एक हफ्ता पहले ही फिल्म ने अमेरिका में 18.39 करोड़ रुपये (2 मिलियन डॉलर) का आंकड़ा पार कर लिया था. नॉर्थ अमेरिका के सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज हैं. वहां जिस तेजी से टिकट बिक रहे हैं, वह चौंकाने वाला है.

पेड प्रीव्यू का हुआ फायदा
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर जो उत्साह है, उसे देखकर लगता है कि यह बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी. अभी तक अमेरिका में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के नाम है, जिसने 11.03 करोड़ रुपये (1.2 मिलियन डॉलर) की कमाई की थी, लेकिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इसे बहुत जल्द ही पछाड़ देगी. इतना ही नहीं, ट्रेड एनालिस्ट मानते हैं कि ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी ‘धुरंधर 2’ तोड़ सकती है. भारत में माहौल भी ‘धुरंधर 2’ के एकदम मुफीद है. बुधवार को पेड प्रीव्यू शुरू होते ही करीब 19 करोड़ रुपये के टिकट बिक गए. यह फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिका में अपने पहले वीकेंड तक यह 36.78 (4 मिलियन डॉलर) का आंकड़ा छू लेगी, जो किसी भी हिंदी फिल्म की शानदार अचीवमेंट होगी.

‘धुरंधर’ ने की 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई
फिल्म की स्टार कास्ट और इसकी पिछली सफलता भी इस क्रेज की बड़ी वजह है. ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये बटोरकर सबको चौंका दिया था, और अब पार्ट 2 में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार भी जुड़ गए हैं. फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई 4 मिनट की झलक ने लोगों की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. 19 मार्च को रिलीज हो रही इस स्पाई थ्रिलर से मेकर्स को उम्मीद है कि यह न केवल अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ेगी, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भारतीय सिनेमा का नया झंडा गाड़ेगी. रणवीर सिंह का ‘जसकीरत’ अवतार एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी