भारत » रूममेट से झगड़े में गई भारतीय इंजीनियर की जान, अमेरिकी पुलिस ने मारी 4 गोलियां, सदमे में पिता, जयशंकर से भावुक अपील – Indian software engineer killed in America California police fired 4 bullets aggrieved father emotional appeal s Jaishankar

रूममेट से झगड़े में गई भारतीय इंजीनियर की जान, अमेरिकी पुलिस ने मारी 4 गोलियां, सदमे में पिता, जयशंकर से भावुक अपील – Indian software engineer killed in America California police fired 4 bullets aggrieved father emotional appeal s Jaishankar

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Indian Killed in America: कैलिफोर्निया में पुलिस ने भारत के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गोली मार दी. इस घटना में उनकी मौत हो गई. मृतक मोहम्मद निजामुद्दीन मूल रूप से तेलंगाना के महबूबनगर के रहने वाले थे.

रूममेट से झगड़े में गई भारतीय इंजीनियर की जान, अमेरिकी पुलिस ने मारी 4 गोलियांभारत के सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहम्‍मद निजामुद्दीन की अमेरिकी पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई है. (X से साभार)
महबूबनगर (तेलंगाना). चौंकाने वाली घटना के तहत अमेरिका में लोकल पुलिस ने भारत के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गोली मार दी. इस एक्‍शन में मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले शख्‍स की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक की अपने रूममेट से झगड़ा हो गया, जिसमें बात चाकू तक पहुंच गई थी. पड़ोसी ने हिंसक झगड़े की सूचना स्‍थानीय पुलिस को दे दी. आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किए बिना ही युवक पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं. इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अब मृतक के पिता ने भारत सरकार और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बेटे के शव को भारत लाने में मदद की भावुक अपील की है.

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के महबूबनगर जिले के मोहम्मद निजामुद्दीन को कैलिफोर्निया (अमेरिका) में गोली मार दी गई, जिसमें उनकी मौत हो गई. परिजनों ने भारत सरकार और राज्य सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए. निजामुद्दीन 2016 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए थे. उन्होंने फ्लोरिडा कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और उसके बाद वहीं एक कंपनी में नौकरी शुरू की. कुछ समय बाद उन्हें प्रमोशन मिला और वे कैलिफोर्निया चले गए थे. पीड़ित के पिता मोहम्मद हसनुद्दीन ने कहा, ‘मेरा बेटा पढ़ाई के लिए 2016 में अमेरिका गया था. वहां पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने नौकरी की. बाद में वह प्रमोशन पाकर कैलिफोर्निया शिफ्ट हुआ, जहां उसे गोली मार दी गई. मैं विदेश मंत्री एस. जयशंकर से निवेदन करता हूं कि मेरे बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए.’

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

रूममेट से झगड़े में गई भारतीय इंजीनियर की जान, अमेरिकी पुलिस ने मारी 4 गोलियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी