मनोरंजन » रेंज रोवर से लैम्बॉर्गिनी तक, रणवीर सिंह के काफिले में करोड़ों की लग्जरी कारें, 6969 नंबर बना सिग्नेचर स्टाइल

रेंज रोवर से लैम्बॉर्गिनी तक, रणवीर सिंह के काफिले में करोड़ों की लग्जरी कारें, 6969 नंबर बना सिग्नेचर स्टाइल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपनी पावरफुल इमेज की तरह ही बेहद लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस कारों के शौकीन हैं. खबरों की मानें, तो उनके गैरेज में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की गाड़ियों का काफिला है. स्टार के कलेक्शन में जीएमसी हम्मर ईवी, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और लैम्बॉर्गिनी उरुस जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. कंफर्ट के रिहाज से रणवीर के पास मर्सिडीज-मेबैक जीएलसी 600 है, तो क्लासिक स्टाइल के लिए एस्टन मार्टिन रैपिड है. खास बात है कि उनकी ज्यादातर कारों पर सिग्नेचर नंबर प्लेट ‘6969’ नजर आता है, जो उनके गैरेज की खास पहचान है.

ranveer singh car collection, ranveer singh cars photos, ranveer singh cars price, ranveer singh car collection list

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘पावरहाउस’ रणवीर सिंह अपनी एनर्जी और अतरंगी स्टाइल के साथ-साथ अपनी लग्जरी कारों के शौक के लिए भी मशहूर हैं. स्टार के गैरेज में खड़ी गाड़ियां उनकी पर्सनालिटी की तरह ही बोल्ड और हाई-परफॉर्मेंस वाली हैं. यहां उनके 15 करोड़ रुपये से भी महंगे कार कलेक्शन के बारे में बताते हैं. रणवीर सिंह के पास 15 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत की शानदार कारों का काफिला है. उनके पास दुनिया की सबसे बेहतरीन एसयूवी (SUV) और स्पोर्ट्स कारों का एक ऐसा कलेक्शन है, जो किसी भी कार लवर का दिल जीत ले.(फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)

ranveer singh car collection, ranveer singh cars photos, ranveer singh cars price, ranveer singh car collection list

रणवीर के कलेक्शन का सबसे बड़ा आकर्षण जीएमसी हम्मर ईवी है, जिसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. यह एक इलेक्ट्रिक सुपरट्रक है. कहा जाता है कि वह इस धाकड़ इलेक्ट्रिक कार को खरीदने वाले बॉलीवुड के पहले सेलिब्रिटी हैं. (फोटो साभार: Instagram@neyhzala@ranveersingh)

ranveer singh car collection, ranveer singh cars photos, ranveer singh cars price, ranveer singh car collection list

रणवीर के गैरेज में शामिल ‘रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी एलडब्लूबी’ सबसे नई और महंगी कारों में से एक है, जिसकी कीमत लगभग 4.74 करोड़ रुपये है. लॉन्ग व्हीलबेस वाली यह कार अपनी बेमिसाल लग्जरी, स्पेस और पावर के लिए जानी जाती है, जो अक्सर फैमिली ट्रिप्स के लिए इस्तेमाल होती है.(फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ranveer singh car collection, ranveer singh cars photos, ranveer singh cars price, ranveer singh car collection list

रणवीर की नीयन ऑरेंज रंग की कार ‘लैम्बॉर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल’ उनकी बोल्ड चॉइस को दर्शाती है, जिसकी कीमत ₹3.15 करोड़ से ज्याद बताई जाती है. यह एक हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी है, जो अपनी रफ्तार और चमकते हुए रंगों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)

ranveer singh car collection, ranveer singh cars photos, ranveer singh cars price, ranveer singh car collection list

जब बात कंफर्ट और क्लास की आती है, तो रणवीर अल्ट्रा-लग्जरी एसयूवी ‘मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600’ की सवारी करना पसंद करते हैं, जिसकी कीमत ₹3.46 करोड़ है. यह कार सड़क पर चलते हुए किसी पैलेस जैसा अहसास कराती है.(फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)

ranveer singh car collection, ranveer singh cars photos, ranveer singh cars price, ranveer singh car collection list

स्पोर्ट्स कारों के शौकीन रणवीर के पास चार दरवाजों वाली क्लासिक एस्टन मार्टिन रैपिड एस भी है, जिसकी कीमत ₹3.78 करोड़ है. यह कार उनके कलेक्शन को एक सोफिस्टिकेटेड और रॉयल लुक देती है. (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)

ranveer singh car collection, ranveer singh cars photos, ranveer singh cars price, ranveer singh car collection list

रणवीर की खास बात यह है कि उनकी ज्यादातर गाड़ियों पर एक ही खास नंबर प्लेट नजर आती है- ‘6969’. यह नंबर अब उनकी पहचान बन चुका है और उनकी लगभग हर नई कार में देखा जा सकता है.(फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)

ranveer singh car collection, ranveer singh cars photos, ranveer singh cars price, ranveer singh car collection list

रणवीर सिंह के गैरेज में इन लग्जरी कारों के अलावा ब्लैक मर्सिडीज-बेंज जीएलएस, जगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू5 जैसी गाड़ियां भी हैं. उनका यह पूरा कलेक्शन उनके सफल करियर और आलीशान लाइफस्टाइल की गवाही देता है. (फोटो साभार: Instagram@ranveersingh)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी