मनोरंजन » रोमांस से लेकर एक्शन तक का बादशाह, 1000 करोड़ी फिल्म से मचाया गदर, 1 डायरेक्टर के साथ दी 3 ब्लॉकबस्टर

रोमांस से लेकर एक्शन तक का बादशाह, 1000 करोड़ी फिल्म से मचाया गदर, 1 डायरेक्टर के साथ दी 3 ब्लॉकबस्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और वर्सेटाइल एक्टर्स में शुमार इस एक्टर ने पिछले एक दशक में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है. रोमांटिक फिल्मों से लेकर एक्शन फिल्मों तक रणवीर ने हर जॉनर में खुद को साबित किया है. साल 2013 से लेकर 2023 तक उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और उन्हें इंडस्ट्री के सबसे सफल सितारों में शामिल कर दिया. लेकिन 2025 में इस एक्टर ने अपने आगे पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झुका दिया, क्या आप समझे हम किसकी बात कर रहे हैं. आज यह अभिनेता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी अनोखी पर्सनैलिटी, फैशन स्टाइल और जबरदस्त एनर्जी के कारण भी युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है.

ranveer singh box office collection, ranveer singh movie collection list, ranveer singh box office report, ranveer singh film earnings, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रणवीर सिंह मूवी कलेकिशन लिस्ट, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, रणवीर सिंह की फिल्मों ने कितनी की कमाई

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में पिछले एक दशक में एक ऐसा एक्टर उभरा है, जिसने रोमांस, एक्शन और दमदार किरदारों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. अपनी ऊर्जा से भरे अभिनय, अनोखे स्टाइल और बड़े पर्दे पर जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के कारण यह स्टार लगातार चर्चा में रहता है. कभी दिल छू लेने वाले रोमांटिक रोल, तो कभी हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरे किरदार…हर तरह की भूमिका में उसने दर्शकों को प्रभावित किया है. इस एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं और बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया. खासतौर पर एक ऐतिहासिक-पीरियड फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी. दिलचस्प बात यह है कि इस स्टार की एक मशहूर निर्देशक के साथ जोड़ी भी बेहद सफल रही है. दोनों ने साथ मिलकर लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि उनके करियर को भी नई ऊंचाई दी. क्या आप पहचाने हम किसकी बात कर रहे हैं? जी हां बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की…

ranveer singh box office collection, ranveer singh movie collection list, ranveer singh box office report, ranveer singh film earnings, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रणवीर सिंह मूवी कलेकिशन लिस्ट, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, रणवीर सिंह की फिल्मों ने कितनी की कमाई

धुरंधर: आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. 1999 के कंधार हाईजैक और 2001 के संसद हमले की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में रणवीर ने हमजा अली मजारी और जसकिरत सिंह रंगी का दोहरा किरदार निभाया, जो एक रॉ एजेंट है और कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है. इस फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया और दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

ranveer singh box office collection, ranveer singh movie collection list, ranveer singh box office report, ranveer singh film earnings, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रणवीर सिंह मूवी कलेकिशन लिस्ट, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, रणवीर सिंह की फिल्मों ने कितनी की कमाई

पद्मावत: साल 2018 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया, जो उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण रोल था. दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर अभिनीत इस फिल्म ने कई विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. रणवीर के खलनायकी अंदाज ने दर्शकों को दीवाना बना दिया. फिल्म ने विरोध के बाद भी 585 करोड़ की बंपर कमाई की थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ranveer singh box office collection, ranveer singh movie collection list, ranveer singh box office report, ranveer singh film earnings, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रणवीर सिंह मूवी कलेकिशन लिस्ट, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, रणवीर सिंह की फिल्मों ने कितनी की कमाई

सिंबा : साल 2018 में ही रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा में नजर आए. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी संग्रम ‘सिंबा’ भालराव का किरदार निभाया. तेलुगू फिल्म ‘टेंपर’ की रीमेक इस फिल्म ने रणवीर के करियर को नया मोड़ दिया और वह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन गए. फिल्म में एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगा था. फिल्म ने 390 करोड़ कमाए थे.

ranveer singh box office collection, ranveer singh movie collection list, ranveer singh box office report, ranveer singh film earnings, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रणवीर सिंह मूवी कलेकिशन लिस्ट, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, रणवीर सिंह की फिल्मों ने कितनी की कमाई

बाजीराव मस्तानी: संजय लीला भंसाली की इस ऐतिहासिक महाकाव्य बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया. फिल्म बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की प्रेम कहानी पर आधारित थी. रणवीर के अभिनय की जितनी तारीफ हुई, उतनी ही उनकी केमिस्ट्री और डायलॉग डिलीवरी की भी. 2015 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और फिल्म ने 362 करोड़ का करोबार किया.

ranveer singh box office collection, ranveer singh movie collection list, ranveer singh box office report, ranveer singh film earnings, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रणवीर सिंह मूवी कलेकिशन लिस्ट, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, रणवीर सिंह की फिल्मों ने कितनी की कमाई

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह ने रॉकी का किरदार निभाया, जो एक देसी पंजाबी युवक है. आलिया भट्ट के साथ उनकी केमिस्ट्री और फिल्म का एंटरटेनिंग अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. रणवीर ने कॉमिक टाइमिंग और इमोशन दोनों में बाजी मारी. 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 346 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

ranveer singh box office collection, ranveer singh movie collection list, ranveer singh box office report, ranveer singh film earnings, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रणवीर सिंह मूवी कलेकिशन लिस्ट, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, रणवीर सिंह की फिल्मों ने कितनी की कमाई

गली बॉय: जोया अख्तर की इस फिल्म ने रणवीर सिंह के करियर को नई ऊंचाई दी. मुराद अहमद के किरदार में उन्होंने धारावी के एक युवा रैपर की कहानी को जीवंत किया, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है. इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले. फिल्म सुपरहिट साबित हुई और 230 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी.

ranveer singh box office collection, ranveer singh movie collection list, ranveer singh box office report, ranveer singh film earnings, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रणवीर सिंह मूवी कलेकिशन लिस्ट, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, रणवीर सिंह की फिल्मों ने कितनी की कमाई

गोलियों की रासलीला राम-लीला: रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म ने ही उन्हें स्टार बना दिया. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने धमाल मचाया. शेक्सपियर के रोमियो-जूलियट पर आधारित इस फिल्म में रणवीर ने राम का किरदार निभाया. 88 करोड़ की इस फिल्म ने 201 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. रणवीर ने संजय. लीला के साथ तीन फिल्में की और तीनों ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 

ranveer singh box office collection, ranveer singh movie collection list, ranveer singh box office report, ranveer singh film earnings, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रणवीर सिंह मूवी कलेकिशन लिस्ट, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, रणवीर सिंह की फिल्मों ने कितनी की कमाई

83: कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया, जिनकी कप्तानी में भारत ने 1983 में पहला विश्व कप जीता था. फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली और रणवीर के अभिनय की खूब सराहना हुई. लेकिन पर्दे पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. फिल्म अपना बजट नहीं निकाल पाई थी. फिल्म 260 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी और फिल्म ने 186 करोड़ की कमाई की है.

ranveer singh box office collection, ranveer singh movie collection list, ranveer singh box office report, ranveer singh film earnings, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रणवीर सिंह मूवी कलेकिशन लिस्ट, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, रणवीर सिंह की फिल्मों ने कितनी की कमाई

दिल धड़कने दो: साल 2015 में जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर ने कबीर मेहरा का किरदार निभाया. एक क्रूज पर सेट यह फैमिली ड्रामा एक डिसफंक्शनल परिवार की कहानी है, जहां रणवीर का किरदार एक पायलट बनने का सपना देखता है. इस फिल्म में तीसरी बार रणवीर अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे. फिल्म हिट रही थी. फिल्म ने 144 करोड़ की कमाई की थी.

ranveer singh box office collection, ranveer singh movie collection list, ranveer singh box office report, ranveer singh film earnings, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रणवीर सिंह मूवी कलेकिशन लिस्ट, रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, रणवीर सिंह की फिल्मों ने कितनी की कमाई

गुंडे: अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने बिक्रम और बाला का किरदार निभाया था. 2014 में ये फिल्म 2700 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. फिल्म ने 119 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी