मनोरंजन » लाल साड़ी पहन दुल्हन बनीं कृतिका कामरा, गौरव कपूर संग की इंटीमेट वेडिंग, सोहा-मलाइका समेत पहुंचे स्टार्स

लाल साड़ी पहन दुल्हन बनीं कृतिका कामरा, गौरव कपूर संग की इंटीमेट वेडिंग, सोहा-मलाइका समेत पहुंचे स्टार्स

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर संग इंटीमेट सेरेमनी में शादी रचा ली. 11 मार्च को मुंबई में हुए इस समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए. लाल साड़ी में कृतिका बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि गौरव क्रीम शेरवानी में नजर आए. शादी में सोहा अली खान, मलाइका अरोड़ा, फरहान अख्तर, नेहा धूपिया और अंगद बेदी समेत कई सितारे शामिल हुए.

ख़बरें फटाफट

लाल साड़ी पहन दुल्हन बनीं कृतिका कामरा, गौरव कपूर संग की इंटीमेट वेडिंगZoom

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने दिसंबर 2025 से रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था.

नई दिल्ली. टेलीविजन और ओटीटी की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा और जाने-माने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर आज यानी 11 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंध गए. मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर हुई इस इंटीमेट वेडिंग में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी के बाद नए कपल पैपराजी के सामने पहली बार पेश होकर सबका दिल जीत लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कृतिका कामरा और गौरव कपूर दोनों मिलियन डॉलर वाली मुस्कान के साथ पोज देते नजर आए. कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं जबकि गौरव क्रीम कलर की शेरवानी में राजसी अंदाज में दिखे. दोनों ने हाथों में हाथ डालकर तस्वीरें खिंचवाईं और फैंस का दिल जीत लिया. फोटोग्राफर्स के पोज देने को कहा तो गौरव ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘दो लोगों की लाइफ मैच हो सकती है, लेकिन लुक कभी मैच नहीं होता, है न?’ इसके बाद दोनों ने पैपराजी को मिठाई भी खिलाई.

कैसी रही शादी?

यह एक लो-की सिविल सेरेमनी थी, जिसमें परिवार और दोस्त शामिल हुए. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शादी की रस्में बेहद सादगी से निभाई गईं और केवल एक छोटी पूजा के साथ समारोह पूरा किया गया. हालांकि अभी तक कपल ने अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं की हैं.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी