VIDEO: लॉन्च के 69 सेकंड बाद ही फटा रॉकेट, जापान का स्पेस मिशन लगातार तीसरी बार फेल, अरबों का फटका!

VIDEO: लॉन्च के 69 सेकंड बाद ही फटा रॉकेट, जापान का स्पेस मिशन लगातार तीसरी बार फेल, अरबों का फटका!
जापान को निजी स्पेस सेक्टर में एक और बड़ा झटका लगा है. 5 मार्च 2026 को जापान की निजी कंपनी ‘स्पेस वन’ का काइरोस नंबर 3 रॉकेट उड़ान भरने के सिर्फ 69 सेकंड बाद ही ब्लास्ट हो गया. यह मिशन जापान के लिए बेहद अहम था क्योंकि वह इसके जरिए अपना पहला पूरी तरह से कमर्शियल सैटेलाइट लॉन्च करना चाहता था. 18 मीटर ऊंचा यह सॉलिड-प्रोपेलेंट रॉकेट वेस्टर्न जापान के स्पेसपोर्ट की (Spaceport Kii) से रवाना हुआ था, लेकिन ऑर्बिट तक पहुंचने से पहले ही यह प्रशांत महासागर के ऊपर 29 किलोमीटर की ऊंचाई पर खुद को उड़ा बैठा. स्पेस वन के उपाध्यक्ष नोबुहिरो सेकिनो ने बताया कि रॉकेट के उपकरणों में लॉन्च से पहले कोई खराबी नहीं दिखी थी. शुरुआती जांच के अनुसार, रॉकेट के ‘ऑटोनॉमस फ्लाइट टर्मिनेशन सिस्टम’ ने ही कुछ तकनीकी गड़बड़ी के चलते इसे खुद-ब-खुद नष्ट कर दिया. इस रॉकेट में ताइवान स्पेस एजेंसी और टोक्यो की आर्कएज स्पेस के पांच अहम सैटेलाइट मौजूद थे, जो अब पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं. जापान अब तक अपने 2025 के 30 लॉन्च सालाना के लक्ष्य से काफी पीछे है.





