Last Updated:
अनुराग कश्यप के भाई और डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने एक बार फिर सलमान खान पर निशाना साधा है. उन्होंने सलमान को गुंडा और क्रिमिनल कहा है. उन्होंने ये भी दावा किया ‘दबंग’ में अरबाज लीड रोल निभाने वाले थे लेकिन सलमान ने अपनी छिछोरे वाली इमेज मिटाने के लिए इस फिल्म में लीड रोल किया और अरबाज को प्रोड्यूसर बनाया.
अभिनव कश्यप का सलमान खान पर गंभीर आरोप.अभिनव कश्यप को बाद में पता चला कि सलमान खान इसमें लीड रोल निभाएंगे. अभिनव ने कहा, “उस समय सलमान की इमेज एक छिछोरे की थी, जो सड़कों पर महिलाओं को परेशान करता था. मैंने 2008 के आसपास फिल्म साइन की थी. तेरे नाम के बाद उनकी इमेज बहुत खराब थी, एक पागल प्रेमी या सड़क के रोमियो की. उन्होंने तौलिया डांस भी किया था.”
अभिनव कश्यप ने सलमान खान को ‘गुंडा’ भी कहा
सहमति नहीं होने पर बदला लेते हैं सलमान खानः अभिनव कश्यप
अभिनव कश्यप यहीं नहीं रुके. उन्होंने आरोप लगाया कि सलमाना बदतमीज और प्रतिशोधी(बदला लेने वाले) हैं. उन्होंने कहा, “सलमान खान बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के जनक हैं. वह एक फिल्मी परिवार से हैं जो पिछले 50 सालों से इंडस्ट्री में है. वह इस प्रोसेज को जारी रखते हैं. वे प्रतिशोधी लोग हैं. वे पूरी प्रोसेस को कंट्रोल करते हैं. अगर आप उनसे सहमत नहीं होते, तो वे आपके पीछे पड़ जाते हैं.”
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
September 18, 2025, 16:07 IST





