Last Updated:
Digital Arrest Fraud Case: केरल के 79 साल के बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार हो गए. ठगों ने खुद को पुलिस बताकर ‘वर्चुअल अरेस्ट’ का ड्रामा रचा और अकाउंट वेरिफाई करने के नाम पर 3.72 करोड़ रुपये हड़प लिए.
प्रतीकात्मक तस्वीरकेरल के कोल्लम जिले से साइबर फ्रॉड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 79 साल के एक बुजुर्ग से ठगों ने ‘वर्चुअल अरेस्ट’ का झांसा देकर 3.72 करोड़ रुपये उड़ा लिए. पुलिस ने इस पूरे मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वीडियो कॉल पर हो गई ठगी
इसके बाद एक और कॉल आया. इस बार वीडियो कॉल पर एक शख्स पुलिस की वर्दी पहने दिखाई दिया. उसने खुद को मुंबई साइबर पुलिस का अधिकारी बताया. उसने कहा कि बुजुर्ग के आधार कार्ड से नकली बैंक खाता खोला गया है, जिसका इस्तेमाल अपराधियों द्वारा किया जा रहा है. इतना ही नहीं, बुजुर्ग को एक नकली गिरफ्तारी वारंट भी दिखाया गया.
अकाउंट फ्रीज करने की धमकी…
ठगों ने डर दिखाकर कहा कि अगर उन्होंने बात नहीं मानी तो उनके बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए जाएंगे और प्रॉपर्टी भी जब्त हो जाएगी. इसके बाद उन्हें भरोसे में लेकर कहा गया कि अगर वे अपने बैंक खातों की “वेरिफिकेशन” करा दें, तो केस से बरी हो सकते हैं. इसी बहाने बुजुर्ग को अपने और अपनी पत्नी के खाते से पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया.
September 13, 2025, 11:03 IST





