खेल » श्रीदेवी का नाम सुनते ही साइन की 1 हिट फिल्म, 12 साल में इतनी बदल गईं ‘फुकरे’ की हीरोइन, अब करती है ये काम

श्रीदेवी का नाम सुनते ही साइन की 1 हिट फिल्म, 12 साल में इतनी बदल गईं ‘फुकरे’ की हीरोइन, अब करती है ये काम

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

साल 2013 में ‘फुकरे’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. मेकर्स को भी उम्मीद से ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिला, तो इसके 2 और सीक्वल बना दिए. फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा प्रिया आनंद भी लीड रोल में थीं. प्रिया ने पहले 2 पार्ट में काम किया और 2 साल पहले आई ‘फुकरे 3’ में नहीं दिखीं.

श्रीदेवी का नाम सुनते ही साइन की 1 हिट, 12 साल में इतनी बदली 'फुकरे' की हीरोइनप्रिया आनंद को फुकरे 3 में मिस किया गया. साल 2013 से पहले उन्होंने श्रीदेवी स्टारर ‘इंग्लिव विंग्लिश’ में काम किया. फुकरे से वह रातों रात स्टार एक्ट्रेस बन गईं. लेकिन फिर बॉलीवुड फिल्मों में न के बराबर दिखीं. प्रिया आनंद अब क्या कर रही हैं? उनका लुक और स्टाइल पहले से ज्यादा बदल गया है.
priya Anand
प्रिया आनंद को फुकरे 3 में मिस किया गया. साल 2013 से पहले उन्होंने श्रीदेवी स्टारर ‘इंग्लिव विंग्लिश’ में काम किया. फुकरे से वह रातों रात स्टार एक्ट्रेस बन गईं. लेकिन फिर बॉलीवुड फिल्मों में न के बराबर दिखीं. प्रिया आनंद अब क्या कर रही हैं? उनका लुक और स्टाइल पहले से ज्यादा बदल गया है.
priya Anand
सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मासूम मुस्कान और सहज अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रिया आनंद दक्षिण और हिंदी सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं. भाषाओं और संस्कृतियों से गहरी जुड़ाव रखने वाली प्रिया आनंद को बचपन से ही अलग-अलग भाषाओं का शौक रहा.
priya Anand
यही वजह है कि प्रिया आनंद तमिल, तेलुगु, हिंदी, अंग्रेजी और मराठी तक अच्छे से बोल लेती हैं. उनकी यह प्रतिभा उनके फिल्मी सफर में भी साफ झलकती है, जहां उन्होंने अलग-अलग भाषाओं और तरह-तरह के किरदारों को बखूबी निभाया है.
priya Anand
17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मी और पली-बढ़ी प्रिया आनंद ने फिल्मों में आने से पहले ही मॉडलिंग और विज्ञापनों की दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी. 2009 में तमिल फिल्म ‘वामनन’ से डेब्यू करने वाली प्रिया आनंद ने जल्दी ही यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि अभिनय करने में भी माहिर हैं.
priya Anand
प्रिया आनंद ने ‘180’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, ‘एथिर नीचल’, ‘वणक्कम चेन्नई’ और ‘फुकरे’ जैसी फिल्मों में काम किया है. हिंदी सिनेमा के दर्शक उन्हें श्रीदेवी के साथ ‘इंग्लिश विंग्लिश’ और ‘फुकरे’ के लिए याद करते हैं.
priya Anand
आज प्रिया आनंद को इंडस्ट्री में एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता है जो ग्लैमर और टैलेंट दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. प्रिया आनंद वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी को अपना आदर्श मानती हैं. वो खुद को खुशकिस्मत समझती हैं कि वो श्रीदेवी के साथ काम कर पाईं.
priya Anand
इस फिल्म का नाम था ‘इंग्लिश विंग्लिश’; यह प्रिया आनंद की पहली हिंदी फिल्म थी. इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक किस्सा है, कैसे उन्होंने बस श्रीदेवी का नाम सुनते ही इसके लिए हां कर दी थी. इस किस्से का जिक्र उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया था.
priya Anand
दरअसल, प्रिया आनंद बचपन से ही श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन रही हैं. जब ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के लिए उन्हें अप्रोच किया गया तो उन्होंने श्रीदेवी का नाम सुनते ही मूवी के लिए हां कह दी थी. इस फिल्म में उन्होंने श्रीदेवी की भतीजी ‘राधा’ का किरदार निभाया था. यह एक छोटी सी भूमिका थी, लेकिन प्रिया आनंद ने यह फिल्म करने का फैसला सिर्फ एक कारण से लिया था, वो थीं श्रीदेवी.
priya Anand
प्रिया आनंद उस दिन को याद करते हुए कहती हैं कि उन्हें अपने करियर में कभी यह उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतनी जल्दी अपनी आदर्श (श्रीदेवी) के साथ काम करने का मौका मिलेगा. उनके लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि अपने पसंदीदा कलाकार के साथ समय बिताने और उनसे कुछ सीखने का एक मौका था.
priya Anand
प्रिया ने यह भी बताया था कि जब वह सेट पर थीं, तो श्रीदेवी बहुत शांत और अपने काम में मगन रहती थीं, लेकिन दोनों में एक खास रिश्ता बन गया था. चूंकि दोनों दक्षिण भारतीय थीं, इसलिए वे एक-दूसरे से अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में बात करती थीं. इस साझा संस्कृति और भाषा ने उन्हें एक-दूसरे के करीब ला दिया था. प्रिया साल 2017 के बाद बॉलीवुड में काम नहीं किया. लेकिन साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं. उन्होंने बीते सालों में ‘लियो’ और ‘जेम्स’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

श्रीदेवी का नाम सुनते ही साइन की 1 हिट, 12 साल में इतनी बदली ‘फुकरे’ की हीरोइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी