मनोरंजन » श्रीदेवी के नाम लिखा फिल्मी लव लेटर, 1 बयान की वजह से टूटी दोस्ती, बोनी संग विवाद पर राम गोपाल ने तोड़ी चुप्पी

श्रीदेवी के नाम लिखा फिल्मी लव लेटर, 1 बयान की वजह से टूटी दोस्ती, बोनी संग विवाद पर राम गोपाल ने तोड़ी चुप्पी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी के प्रति अपनी दीवानगी और बोनी कपूर के साथ हुए पुराने विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. राम गोपाल वर्मा ने अपनी किताब में श्रीदेवी को ‘स्वर्ग की परी’ बताया था और उन्हें एक साधारण हाउस वाइफ बनाने के लिए बोनी कपूर से अपनी नाराजगी जाहिर की थी, जिससे फिल्ममेकर भड़क गए थे. राम गोपाल वर्मा ने ताजा इंटरव्यू में साफ किया कि उनके बीच अब सब ठीक है और वे अक्सर बात करते हैं. उन्होंने जाह्नवी कपूर के साथ तुलना की खबरों को भी गलत बताया और श्रीदेवी को अपनी प्रेरणा बताया.

Sridevi, Ram Gopal Varma, Sridevi Ram Gopal Varma, Ram Gopal Varma Sridevi feud,

नई दिल्ली: राम गोपाल वर्मा ने हमेशा खुलेआम माना है कि वे श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन थे. उन्होंने अपनी किताब ‘गन्स एंड थाईज’ में श्रीदेवी की खूबसूरती की तुलना ‘भगवान की बनाई किसी नायाब कलाकृति’ से की थी. उनका कहना था कि ऐसी खूबसूरती लाखों सालों में एक बार ही पैदा होती है.(फोटो साभार: IMDb)

Sridevi, Ram Gopal Varma, Sridevi Ram Gopal Varma,  Ram Gopal Varma Sridevi feud,

विवाद तब शुरू हुआ, जब राम गोपाल ने अपनी किताब में लिखा कि उन्हें बोनी कपूर से ‘नफरत’ है. उनकी नाराजगी इस बात को लेकर थी कि बोनी कपूर ने एक ‘अप्सरा’ जैसी सुपरस्टार को एक साधारण घरेलू महिला बना दिया था, जो घर आए मेहमानों को चाय परोसती थी. (फोटो साभार: IMDb)

Sridevi, Ram Gopal Varma, Sridevi Ram Gopal Varma,  Ram Gopal Varma Sridevi feud,

जब राम गोपाल की यह बात बोनी कपूर तक पहुंची, तो वे काफी भड़क गए थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने रामू को पागल, सनकी और विकृत मानसिकता वाला शख्स बता दिया था. उस वक्त लगा था कि इन दोनों दिग्गजों के बीच की दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो गई है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sridevi, Ram Gopal Varma, Sridevi Ram Gopal Varma,  Ram Gopal Varma Sridevi feud,

रामू ने ताजा इंटरव्यू में साफ किया कि उनके और बोनी के बीच अब कोई कड़वाहट नहीं है. उन्होंने कहा कि बोनी उन्हें 30 सालों से जानते हैं. अक्सर लोग मिर्च-मसाला लगाकर बातें पहुंचाते हैं जिससे इंसान भड़क जाता है, लेकिन फोन पर बात करने से सब सुलझ जाता है.(फोटो साभार: IMDb)

Sridevi, Ram Gopal Varma, Sridevi Ram Gopal Varma,  Ram Gopal Varma Sridevi feud,

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि वे अभी भी बोनी कपूर से मिलते रहते हैं और कुछ ही समय पहले उनकी बात भी हुई थी. उनके बीच अब सब कुछ सामान्य है और पुराने विवाद को पीछे छोड़ दिया है. (फोटो साभार: IMDb)

Sridevi, Ram Gopal Varma, Sridevi Ram Gopal Varma, Ram Gopal Varma Sridevi feud,

जब राम गोपाल वर्मा से पूछा गया कि क्या वे जाह्नवी कपूर के साथ काम नहीं करना चाहते क्योंकि वह उन्हें श्रीदेवी की याद नहीं दिलातीं, तो रामू ने इससे इनकार किया. उन्होंने कहा कि उनके पास अभी कोई प्रोजेक्ट नहीं है, उन्होंने कभी जाह्नवी की तुलना उनकी मां से नहीं की. (फोटो साभार: IMDb)

Sridevi, Ram Gopal Varma, Sridevi Ram Gopal Varma, Ram Gopal Varma Sridevi feud,

राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया कि उनकी फिल्म ‘क्षणा क्षणम’ असल में श्रीदेवी के लिए उनका एक ‘सिनेमैटिक प्रेम पत्र’ थी. उन्होंने याद किया कि जब वे शूटिंग करते थे, तो श्रीदेवी की एक झलक पाने के लिए पूरा शहर और सरकारी दफ्तर तक बंद हो जाते थे. (फोटो साभार: IMDb)

Sridevi, Ram Gopal Varma, Sridevi Ram Gopal Varma, Ram Gopal Varma Sridevi feud,

राम गोपाल वर्मा के लिए श्रीदेवी हमेशा एक ऐसी ‘परी’ थीं जो स्वर्ग से उतरी हों. उन्हें इस बात का दुख था कि सुपरस्टारडम और मैगजीन कवर्स पर राज करने वाली महिला अचानक एक मामूली हाउसवाइफ की जिंदगी जीने लगी थी.
(फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी