विदेश » सऊदी अरब में क्यों हुई इतनी बर्फबारी, कैसे सर्द हो गया आग उगलता रेगिस्तान, समझिये क्या बता रहा विज्ञान

सऊदी अरब में क्यों हुई इतनी बर्फबारी, कैसे सर्द हो गया आग उगलता रेगिस्तान, समझिये क्या बता रहा विज्ञान

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

सऊदी अरब को बेहद तेज गर्मी और उसके रेगिस्तानी इलाकों के लिए पहचाना जाता है. हालांकि वहां मौसम के बदलावों ने लोगों को हैरान कर दिया है. यहां कई इलाकों में अचानक से खूब बर्फबारी हुई. इस कारण रेगिस्तानी बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया. आखिर इस बर्फबारी की वजह क्या है, चलिये जानते हैं…

Saudi Arabia  News , Saudi Arabia weather, Saudi Arabia snowfall, Saudi Arabia rain, Saudi Arabia cold wave, climate change Saudi Arabia, Tabuk snowfall, Riyadh weather, सऊदी अरब , सऊदी अरब मौसम,  सऊदी में बर्फबारी क्यों, सऊदी अरब में ठंड क्यों

बेहद तेज गर्मी और रेगिस्तानी इलाकों के लिए पहचाने जाने वाले सऊदी अरब में मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया है. देश के कई हिस्सों में अचानक बर्फबारी, तेज बारिश और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इस असामान्य सर्दी ने जहां लोगों में उत्सुकता पैदा की है.

Saudi Arabia  News , Saudi Arabia weather, Saudi Arabia snowfall, Saudi Arabia rain, Saudi Arabia cold wave, climate change Saudi Arabia, Tabuk snowfall, Riyadh weather, सऊदी अरब , सऊदी अरब मौसम,  सऊदी में बर्फबारी क्यों, सऊदी अरब में ठंड क्यों

उत्तर सऊदी अरब के तबुक प्रांत में पहाड़ों पर बर्फबारी देखी गई, जिससे पूरे इलाके की तस्वीर ही बदल गई. जेबल अल-लॉज पर स्थित हाई-एल्टीट्यूड पर्यटन स्थल ट्रोजेना, जिसकी ऊंचाई करीब 2,600 मीटर है, बर्फ की सफेद चादर से ढक गया. यहां हल्की बारिश के साथ बर्फ गिरने की सूचना मिली है.

Saudi Arabia  News , Saudi Arabia weather, Saudi Arabia snowfall, Saudi Arabia rain, Saudi Arabia cold wave, climate change Saudi Arabia, Tabuk snowfall, Riyadh weather, सऊदी अरब , सऊदी अरब मौसम,  सऊदी में बर्फबारी क्यों, सऊदी अरब में ठंड क्यों

इसके अलावा हाइल क्षेत्र के कई हिस्सों, खासकर हाइल शहर के आसपास भी बर्फबारी दर्ज की गई, जो मध्य-पूर्वी देश में बेहद दुर्लभ मानी जाती है. सुबह के समय कुछ इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ जमने के हालात बने.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Saudi Arabia  News , Saudi Arabia weather, Saudi Arabia snowfall, Saudi Arabia rain, Saudi Arabia cold wave, climate change Saudi Arabia, Tabuk snowfall, Riyadh weather, सऊदी अरब , सऊदी अरब मौसम,  सऊदी में बर्फबारी क्यों, सऊदी अरब में ठंड क्यों

सऊदी अरब के नेशनल सेंटर फॉर मेट्रोलॉजी (NCM) के मुताबिक, रियाद के उत्तर में स्थित अल-मजमाअह और अल-घाट क्षेत्रों में भी बर्फबारी देखी गई, जहां खुले मैदानों और ऊंचे इलाकों में बर्फ जम गई.

Saudi Arabia  News , Saudi Arabia weather, Saudi Arabia snowfall, Saudi Arabia rain, Saudi Arabia cold wave, climate change Saudi Arabia, Tabuk snowfall, Riyadh weather, सऊदी अरब , सऊदी अरब मौसम,  सऊदी में बर्फबारी क्यों, सऊदी अरब में ठंड क्यों

NCM के आधिकारिक प्रवक्ता हुसैन अल-क़हतानी ने बताया कि यह मौसम बदलाव मध्य और उत्तरी सऊदी अरब में दाखिल हुई ठंडी हवा और बारिश लाने वाले बादलों की परस्पर क्रिया का नतीजा है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी तापमान कम बना रह सकता है, खासकर उत्तर और मध्य क्षेत्रों में. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, वाहन धीमी गति से चलाने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है.

Saudi Arabia  News , Saudi Arabia weather, Saudi Arabia snowfall, Saudi Arabia rain, Saudi Arabia cold wave, climate change Saudi Arabia, Tabuk snowfall, Riyadh weather, सऊदी अरब , सऊदी अरब मौसम,  सऊदी में बर्फबारी क्यों, सऊदी अरब में ठंड क्यों

सऊदी अरब के पहाड़ों पर जमी बर्फ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अल-मजमाअह और अल-घाट में बर्फ देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. खराब मौसम को देखते हुए राजधानी रियाद में एहतियातन स्कूलों को ऑनलाइन मोड में कर दिया गया है.

Saudi Arabia  News , Saudi Arabia weather, Saudi Arabia snowfall, Saudi Arabia rain, Saudi Arabia cold wave, climate change Saudi Arabia, Tabuk snowfall, Riyadh weather, सऊदी अरब , सऊदी अरब मौसम,  सऊदी में बर्फबारी क्यों, सऊदी अरब में ठंड क्यों

मौसम विशेषज्ञ भले ही इसे खास वायुमंडलीय परिस्थितियों का नतीजा बता रहे हों, लेकिन इस तरह की बढ़ती घटनाओं ने जलवायु परिवर्तन को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं. हाल के महीनों में दुनिया के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अप्रत्याशित रूप से बदला है.

Saudi Arabia  News , Saudi Arabia weather, Saudi Arabia snowfall, Saudi Arabia rain, Saudi Arabia cold wave, climate change Saudi Arabia, Tabuk snowfall, Riyadh weather, सऊदी अरब , सऊदी अरब मौसम,  सऊदी में बर्फबारी क्यों, सऊदी अरब में ठंड क्यों

संयुक्त अरब अमीरात में सर्दियों की बारिश, दक्षिण एशिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मध्य-पूर्व के शुष्क इलाकों में अचानक बाढ़ और यूरोप व उत्तरी अफ्रीका में असामान्य बर्फबारी जैसी घटनाएं इस ओर इशारा कर रही हैं कि जलवायु परिवर्तन के चलते वैश्विक मौसम पैटर्न तेजी से बदल रहा है.

homeworld

सऊदी में क्यों गिरे इतने बर्फ, कैसे सर्द हो गया रेगिस्तान, क्या कह रहा विज्ञान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी