विदेश » सम्मान से कोई समझौता नहीं, यूक्रेन युद्ध पर मैक्रों से बात करेंगे पुतिन, लेकिन रूस ने रख दी ये शर्त

सम्मान से कोई समझौता नहीं, यूक्रेन युद्ध पर मैक्रों से बात करेंगे पुतिन, लेकिन रूस ने रख दी ये शर्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

यूक्रेन युद्ध पर मैक्रों से बात करेंगे पुतिन, लेकिन रूस ने रख दी ये शर्तक्रेमलिन ने कहा कि पुतिन युक्रेन के मुद्दे पर फ्रांस से बात करने को तैयार है. (फाइल फोटो)

मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करने की हामी भर दी है. इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने एक शर्त भी रखी है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह बातचीत तभी होगी, जब वार्ता इज्जत से हो और इसका कोई साफ मकसद हो.

रूसी मीडिया के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि कुछ देशों ने पहले ही रूस से संपर्क कर लिया है. यूरोपियन और यूक्रेनियन को बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए एक फ्रेमवर्क ढूंढना चाहिए. मैक्रों ने कहा कि पुतिन से बात करना काम का हो सकता है. बिना किसी फॉर्मेट के ईयू को आपस में बातचीत करने का जोखिम है, जबकि नेगोशिएटर अकेले रूस से बात करने जाते हैं, जो सही नहीं है.

रविवार को पेसकोव ने आरआईए नोवोस्ती से कहा कि बातचीत का इस्तेमाल एक से दूसरी तरफ भाषण पढ़ने के लिए नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि एक-दूसरे की बातों को समझने पर फोकस करना चाहिए. क्रेमलिन प्रवक्ता ने आगे कहा, “पुतिन हमेशा अपनी बातों को डिटेल में ईमानदारी से और लगातार समझाने के लिए तैयार रहते हैं.”

वहीं रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पुतिन ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन सिर्फ विनम्र लोगों के साथ जिनमें थोड़ी-बहुत शालीनता हो.

यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को बिना ब्याज के 90 बिलियन यूरो यानी 105 बिलियन डॉलर का कर्ज देने पर मंजूरी जताई है, हालांकि कई यूरोपीय देशों ने इस पर अपनी सहमति नहीं जताई है. इसके अलावा, अंदरूनी मतभेदों की वजह से यूक्रेन की मदद के लिए फ्रीज किए गए रूसी एसेट्स का इस्तेमाल करने पर सहमति नहीं बन पाई.

वहीं पुतिन ने फ्रीज किए गए रूसी संपत्ति के इस्तेमाल को लूट करार देते हुए यूरोपीय देशों की तीखी आलोचना की है. पुतिन और मैक्रों के बीच आखिरी बार सीधा संपर्क जुलाई 2025 में एक फोन कॉल के जरिए हुआ था. यह दोनों नेताओं के बीच 2022 में यूक्रेन पर हमलों की शुरुआत के बाद पहली बातचीत थी.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homeworld

यूक्रेन युद्ध पर मैक्रों से बात करेंगे पुतिन, लेकिन रूस ने रख दी ये शर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी