मनोरंजन » सलमान खान के रोमांटिक गाने पर नाचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, वायरल वीडियो देख फैन बोला-‘देखे हुए सालों हो गए’

सलमान खान के रोमांटिक गाने पर नाचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, वायरल वीडियो देख फैन बोला-‘देखे हुए सालों हो गए’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दोनों सलमान खान के गाने ‘सलाम ए इश्क’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों दिल खोलकर स्टेज पर झूमते और बेहतरीन डांसिंग मूव्स दिखा रहे हैं. फैंस ऐश्वर्या की तारीफ कर रहे हैं. उनका यह डांस देखकर एक यूजर ने कमेंट किया,”इस देखकर लगता है कि उन्हें फिल्में किए हुए सालों हो गए हैं.”

सलमान खान के रोमांटिक गाने पर नाचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, वीडियो हुआ वायरलZoom

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन डांस करते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम वीडियोग्रैब)

मुंबई. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक शादी समारोह में शामिल हुए. इस वेडिंग सेरेमनी से ऐश्वर्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सलमान खान के मशहूर गाने ‘सलाम-ए-इश्क’ पर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में नीता अंबानी, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ कई अन्य लोग भी दिल खोलकर डांस करते दिख रहे हैं. नीता अंबानी ने हल्के नीले रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं, जिसमें बारीक कढ़ाई की गई थी.

वहीं, अभिषेक बच्चन सफेद पैंट और नीले बंदगला में काफी हैंडसम लग रहे थे. ऐश्वर्या राय ने गहरे नीले रंग का सूट सेट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. ‘सलाम-ए-इश्क’ गाने को शंकर-एहसान-लॉय ने फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव’ के लिए कंपोज किया था, जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था और इसके बोल समीर अंजन ने लिखे थे. इस फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, जूही चावला, गोविंदा और शैनन एसरा मुख्य भूमिकाओं में थे.

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंढोक की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

इससे पहले, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और एंटरप्रेन्योर सानिया चांढोक की शादी में भी शामिल हुए थे. अर्जुन और सानिया 5 मार्च 2026 को मुंबई में हुई थी. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय फिल्म इंडस्ट्री से अर्जुन और सानिया की शादी में पहुंचने वाले पहले मेहमानों में शामिल थे. इस मौके पर ऐश्वर्या ने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला हल्के नीले रंग का सूट सेट पहना था. वहीं, अभिषेक बच्चन ने सफेद पैंट और काले बंदगला में अपनी पत्नी का साथ दिया.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी