मनोरंजन » सान्या मल्होत्रा का कौन है बॉयफ्रेंड? डेटिंग रूमर्स के बीच जब बोलीं- ‘प्यार बांटना अच्छा लगता है’

सान्या मल्होत्रा का कौन है बॉयफ्रेंड? डेटिंग रूमर्स के बीच जब बोलीं- ‘प्यार बांटना अच्छा लगता है’

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने साल 2016 में आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उन्होंने पहलवान बबीता कुमारी की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली. ‘दंगल’ ने दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया था. इसके बाद तो उनका फिल्मी करियर चल निकला. उन्होंने पटाखा, लूडो, पगलैट, लव हॉस्टल, हिट: द फर्स्ट केस, कठल, जवान, मिसेज, बेबी जॉन, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी फिल्मों में नजर आईं. सान्या प्रोफेशनल लाइफ तो सेट है, लेकिन लोगों के लिए ये पहेली है कि सान्या किसको डेट कर रही हैं.

पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सीक्रेट रखने वालीं सान्या मल्होत्रा के दिल की धड़कन कौन है, ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें सान्या को मशहूर सितार वादक ऋषभ शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया.

हंसते-मुस्कुराते साथ में हुए थे स्पॉट

जनवरी 2025 में रेडिट पर वायरल हुईं कुछ तस्वीरों ने आग में घी डाल दिया, जहां दोनों को साथ हंसते-मुस्कुराते देखा गया. लेकिन सान्या ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘प्यार बांटना अच्छा लगता है’. बस फिर क्या था लोगों ने सोशल मीडिया पर फिर बातें बनानी शुरु कर दी और फिर सवाल खड़ा हो गया क्या यह उनके रिश्ते का इशारा है?

कैसे शुरू हुई अफवाहें?

दरअसल, रेडिट पर कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें सान्या और ऋषभ एक साथ नजर आ रहे थे. एक तस्वीर में ऋषभ एक फैन के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और पीछे सान्या खड़ी नजर आ रही हैं. वहीं एक अन्य तस्वीर में दोनों एक ही इवेंट में काफी करीब दिखाई दिए. इन तस्वीरों के वायरल होते ही फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं.

दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को रिवील न हीं किया.

कौन हैं ऋषभ शर्मा?

अगर सान्या के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बात करें तो ऋषभ रिखीराम शर्मा सिर्फ एक सितार वादक ही नहीं, बल्कि एक नामी संगीतकार भी हैं. वह प्रसिद्ध रिखीराम परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जो दिग्गज सितार वादकों के लिए वाद्ययंत्र बनाने के लिए जाना जाता है. अपने संगीत सफर के अलावा, ऋषभ मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी जाने जाते हैं. वह ‘सितार फॉर मेंटल हेल्थ’ नाम से एक पहल चलाते हैं. ऋषभ ने कई इंटरनेशनल कॉन्सर्ट्स दिए हैं.

‘सिचुएशनशिप’ पर सान्या का बयान

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में अपनी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशन के दौरान सान्या ने आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं पर खुलकर बात की थी. उन्होंने ‘सिचुएशनशिप’ के अनुभवों को साझा किया, जिसमें रिश्तों की अस्थिरता और कमिटमेंट की अस्पष्टता पर बात हुई . इस दौरान उन्होंने डेटिंग की बदलती दुनिया और भावनात्मक उलझनों पर भी अपने विचार रखे . हालांकि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ नहीं कहा. एक इंटरव्यू में तो उन्होंने कहा, ‘मैं शादी के प्लान्स के बारे में सोच रही हूं, लेकिन अभी करियर पर फोकस है.’ उन्होंने कहा था- ‘प्यार बांटना अच्छा लगता है, ये इंसान को खुश रखता है.’हालांकि , सान्या ने कभी रिश्ते को कन्फर्म या डिनाय नहीं किया, जो अफवाहों को और मजबूत कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी