Last Updated:
बॉलीवुड की एक हीरोइन ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट किया है. एक बार तो हॉलीवुड मूवी को भी रिजेक्ट कर चुकी है. इन दिनों एक्ट्रेस 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म से सीक्वल से बाहर से होने को लेकर चर्चा में बनी हुई है.

नई दिल्ली. आज आपको बॉलीवुड की टॉप हीरोइन के बारे में बताते हैं, जिसने सलमान खान से लेकर आमिर खान की तक की फिल्मों को रिजेक्ट किया है. इस लिस्ट में एक हॉलीवुड मूवी भी शामिल है. हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि दीपिका पादुकोण हैं.

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन हैं. इन दिनों वह प्रभास ‘कल्कि 2’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं, क्योंकि फिल्म से किनारा कर लिया है. इससे पहले दीपिका फिल्ममेकर संदीप वांगा रेड्डी की ‘स्पिरिट’ से भी बाहर हुई थीं. आज हम आपको उन 7 बड़ी फिल्मों के नाम बताते हैं, जिनका ऑफर दीपिका पादुकोण ठुकरा चुकी हैं.

गंगूबाई काठियावाड़ी: संजय लीला भंसाली की यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी. इसमें आलिया भट्ट ने लीड रोल में नजर आई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में एक किरदार ऑफर किया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया, उन्हें लीड भूमिका भी ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.

जब तक है जान: इस फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड किरदारों में नजर आए थे. कैटरीना कैफ से पहले मीरा का किरदार दीपिका पादुकोण को ऑफर किया गया था. हालांकि, उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया.

फास्ट एंड फ्यूरियस 7: 2015 की यह हॉलीवुड एक्शन-एडवेंचर फिल्म बड़ी सफल साबिल हुई थी. दीपिका पादुकोण इस फिल्म के लिए ऑफर पाने वाली इकलौती बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं. हालांकि, डेट्स की समस्या के कारण उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया. उस समय वह ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ की शूटिंग में बिजी थीं.

धूम 3: दीपिका पादुकोण को आमिर खान की ‘धूम 3’ भी मिली थी. उन्हें आलिया का किरदार ऑफर हुआ था. लेकिन दूसरी फिल्मों के लिए कमिटमेंट की वजह से वह इस फिल्म में काम नहीं कर सकीं. इसके बाद आलिया का रोल कैटरीना कैफ को मिला था.

सुल्तान: इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को रोल ऑफर किया गया था, लेकिन पहले से तय काम की वजह से उन्हें यह प्रस्ताव ठुकराना पड़ा. बाद में सलमान खान के अपोजिट अनुष्का शर्मा को रोल दिया गया. अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी ‘सुल्तान’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

प्रेम रतन धन पायो: ‘सुल्तान’ से पहले दीपिका पादुकोण को ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान के अपोजिट रोल ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. इसके बाद फिल्ममेकर्स ने सोनम कपूर को साइन कर लिया था.

रॉकस्टार: फिल्म में हीर का किरदार निभाने के लिए दीपिका पादुकोण पहली पसंद थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, डेट्स की समस्या के कारण उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी. यह फिल्म रिलीज के बाद कल्ट क्लासिक बन गई और इसे क्रिटिक्स से खूब सराहना भी मिली.
September 19, 2025, 18:02 IST





