खेल » सुपरहिट डेब्यू के बाद अहान पांडे इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट, आदित्य चोपड़ा ने दी सलाह, बताया कैसे मिले दिल

सुपरहिट डेब्यू के बाद अहान पांडे इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट, आदित्य चोपड़ा ने दी सलाह, बताया कैसे मिले दिल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने सैयारा से एक्टिंग डेब्यू किया. उनकी पहली ही फिल्म पर्दे पर छा गई. अहान पांडे बहन अनन्या पांडे से बड़े स्टार निकले. उनकी पहली फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर वो करिश्मा कर दिखाया, जो अनन्या पांडे की फिल्म आजतक नहीं कर पाई है. अहान पांडे, मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सैयारा से रातोंरात स्टार बन गए.

‘सैयारा’ से रातोंरात स्टार बनने वाले अहान पांडे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं. चंकी पांडे ने अपने करियर की शुरुआत 22 साल की अनीत पड्डा के साथ की. दोनों की केमिस्ट्री को सैयारा में काफी पसंद किया गया.

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सैयारा से अहान पांडे और अनीत पड्डा रातोंरात स्टार बन गए. दोनों की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया. अनीत पड्डा ने अपनी सादगी से लोगों के दिलों पर ऐसा जादू बिखेरा कि वो थिएटर से निकलने के बाद भी लोगों के दिलों में बस गईं.

दोनों को पर्दे पर देखने के दौरान ऐसा लग रहा था कि फिल्म में कृष कपूर और वाणी बत्रा की केमिस्ट्री असल जिंदगी में अनीत पड्डा और अहान पांडे की केमिस्ट्री है. अब लेटेस्ट् मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल असल जिंदगी में डेट कर रहा है.

फिल्म की शूटिंग के दौरान अनीत और अहान का ऑनस्क्रीन रोमांस ऑफस्क्रीन में तब्दील हो गया. डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार इन दिनों अनीत पड्डा और अहान पांडे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन मेकर्स ने उन्हें अपने रिश्ते को पब्लिक न करने की सलाह दी थी.

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार निर्माता आदित्य चोपड़ा के करीबी सूत्र ने कहा, ‘उनकी लव स्टोरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत लव स्टोरी में से एक है. ये बहुत ही नेचुरल तरीके से हुआ जब वो सैयारा की शूटिंग कर रहे थे.वो बहुत मासूम और सेंसेटिव थे’.

उन्होंने आगे कहा, ‘वो एक दूसरे का ख्याल रखते थे और जैसे-जैसे वो शूटिंग करते गए वो एक-दूसरे के पास आते चले गए और आखिरकार दोस्ता प्यार में बदल गई. अनीत और अहान एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं.’

पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता आदित्य चोपड़ा कथित तौर पर एक्टर्स को सलाह दे रहे हैं कि वे अभी अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखें. सूत्र ने कहा कि चोपड़ा को लगता है कि उनके करियर की शुरुआत में ही उन्हें एक कपल के तौर पर पब्लिक में नहीं जाना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी लोकप्रियता प्रभावित हो सकती है.

म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म सैयारा 18 जुलाई, 2005 को थिएटर में रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही फिल्म ने धमाल मचा दिया था. ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. सैयारा की सफलता ने अनीत और अहान को रातोंरात स्टार बना दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सुपरहिट डेब्यू के बाद अहान पांडे इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी