मनोरंजन » ‘सुपर वेली’ बनी अदा शर्मा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, प्रमोशन के अनोखे अंदाज ने चौंकाया, सुपरहीरो का फर्स्ट लुक आउट

‘सुपर वेली’ बनी अदा शर्मा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, प्रमोशन के अनोखे अंदाज ने चौंकाया, सुपरहीरो का फर्स्ट लुक आउट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी अगली फिल्म ‘सुपर वेली’ में एक बेहद अलग और मजाकिया सुपरहीरो का किरदार निभाने जा रही हैं. ट्रेडिशनल सुपरहीरो के उलट उनका यह किरदार थोड़ा आलसी है, जिसे जिम्मेदारी से ज्यादा आराम करना पसंद है. फिल्म की सबसे खास बात यह है कि अदा शर्मा का किरदार ‘एक्रोमैटोप्सिया’ से पीड़ित है, जिससे उसे दुनिया केवल ब्लैक एंड व्हाइट दिखाई देती है. राजेश बच्चानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक अनाड़ी लेकिन दिलचस्प सुपरहीरो की कहानी पेश करेगी, जो अनजाने में ही बड़ी मुसीबतों को सुलझा लेती है.

ख़बरें फटाफट

सुपर वेली बनी अदा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, प्रमोशन के अनोखे अंदाज ने चौंकायाZoom

अदा शर्मा बनी हैं सुपरहीरो

नई दिल्ली: बॉलीवुड में सुपरहीरो की कहानियों का अपना ही क्रेज है, लेकिन अदा शर्मा इस बार जो लेकर आ रही हैं, वह बिल्कुल अलग और मजेदार है. उनकी अगली फिल्म ‘सुपर वेली’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है, जिसमें वह एक ऐसी सुपरहीरो बनी हैं जिसे अपनी शक्तियों या दुनिया बचाने की कोई खास फिक्र नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि अदा का किरदार ‘एक्रोमैटोप्सिया’ नाम की बीमारी से पीड़ित है, जिसका मतलब है कि उन्हें पूरी दुनिया सिर्फ ब्लैक, व्हाइट और ग्रे रंगों में ही नजर आती है. फिल्म का निर्देशन राजेश बच्चानी कर रहे हैं, जो पिछले तीन साल से इस अनोखी कहानी पर काम कर रहे थे.

फिल्म के प्रमोशन का तरीका भी काफी चर्चा में रहा. कुछ दिनों पहले अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर मजाक में खुद को वेली कहा था, जिसका मतलब होता है खाली बैठना. कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि उनके पास काम नहीं है. लेकिन अब जब फिल्म का टाइटल सामने आया, तब सबको समझ आया कि यह तो उनकी फिल्म का नाम है. फर्स्ट लुक वीडियो में अदा शर्मा का किरदार अपना लंबा-चौड़ा नाम ‘वेल्लीविजिलक्ष्मी कृष्णमूर्ति चंद्रशेखरानवामी अय्यर’ बताती हैं और साफ करती हैं कि वह ‘वेल्ली’ नहीं, बल्कि ‘वेली’ हैं. उनका यह अंदाज काफी मजाकिया और हटकर लग रहा है.

अदा शर्मा बनी हैं ‘कलर ब्लाइंड’ सुपरहीरो
ट्रेडिशनल सुपरहीरो फिल्मों के उलट ‘सुपर वेली’ में आपको एक ऐसा हीरो दिखेगा जो थोड़ा आलसी है और जिसे जिम्मेदारी से ज्यादा आराम करना और सोना पसंद है. अदा शर्मा का यह किरदार किसी गंभीर हीरो की तरह नहीं, बल्कि एक आम और थोड़े अनाड़ी इंसान जैसा है, जो अनचाहे ही बड़ी मुसीबतों के बीच फंस जाता है और फिर अपने अनोखे अंदाज में उनसे बाहर निकलता है. डायरेक्टर राजेश का मानना है कि अदा की सहजता और कॉमेडी टाइमिंग इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट है. दर्शकों के लिए यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि एक ‘कलर ब्लाइंड’ सुपरहीरो ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ दुनिया में कैसे विलेन के छक्के छुड़ाता है. गौरतलब है कि अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ इंटरेक्शन का कोई-न-कोई तरीका निकाल लेती हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी