मनोरंजन » सुभाष्री गांगुली ने बयां किया दुबई का खौफनाक मंजर, भारत लौटते ही सुनाई आपबीती- ‘बहुत डरावने हालात’

सुभाष्री गांगुली ने बयां किया दुबई का खौफनाक मंजर, भारत लौटते ही सुनाई आपबीती- ‘बहुत डरावने हालात’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अमेरिका-ईरान युद्धा की वजह से दुबई में पैदा हुए भयानक हालातों के बीच फंसी एक्ट्रेस सुभाष्री गांगुली सुरक्षित भारत लौट आई हैं. उन्होंने वहां की स्थिति को बेहद ‘डरावना’ बताया और मुश्किल समय में मिले सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया. सुभाष्री के अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी दुबई में फंसने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद वह भी सुरक्षित मुंबई पहुंच गई हैं. इनके साथ ही, पीवी सिंधु, ईशा गुप्ता और अजीत कुमार जैसे कई अन्य भारतीय सेलिब्रिटीज भी इस संकट के कारण दुबई में फंसे थे, जो अब अपने घर लौट आए हैं.

ख़बरें फटाफट

सुभाष्री गांगुली ने बयां किया दुबई का खौफनाक मंजर, भारत लौटते ही सुनाई आपबीतीZoom

सुभाष्री गांगुली, बेटे के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गई थीं.

नई दिल्ली: दुबई की छुट्टियां एक्ट्रेस सुभाष्री गांगुली के लिए किसी बुरे सपने जैसी साबित हुईं. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण करीब एक हफ्ते तक वहां फंसी रहने के बाद सुभाष्री आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आई हैं. बेटे युवान के स्कूल की छुट्टियों का आनंद लेने गई एक्ट्रेस को वहां युद्ध जैसे हालात और एयरस्पेस की पाबंदियों का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि वहां की स्थिति ‘बहुत डरावनी’ थी. वह मानसिक रूप से इतनी परेशान दिखीं कि उन्होंने ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया और सिर्फ इतना कहा कि मुश्किल समय में फैंस के प्यार और दुआओं ने ही उन्हें हिम्मत दी. सफर में आई रुकावटों के बीच घर पहुंचना उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं था.

सुभाष्री ही नहीं, एक्ट्रेस सोनल चौहान भी इस संकट के बीच दुबई में फंसी हुई थीं. हालात इतने बिगड़ गए थे कि फ्लाइट्स लगातार कैंसिल हो रही थीं और घर लौटने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था. ऐसे में सोनल ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए मदद की गुहार लगाई. उन्होंने अपनी पोस्ट में सरकार से रास्ता दिखाने और सुरक्षित वापसी की विनती की. हालांकि, उनकी इस अपील पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया, जहां कुछ लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति दिखाई, वहीं कुछ ने पीएम को टैग करने पर उन्हें ट्रोल भी किया. खैर, 3 मार्च को वह मुंबई लौट आईं और इंस्टाग्राम पर ‘आई एम कमिंग होम’ गाने के साथ अपनी खुशी जाहिर की.

अन्य सितारों की सुरक्षित वापसी
दुबई में चल रहे संकट की चपेट में सिर्फ ये दो अभिनेत्रियां ही नहीं, बल्कि खेल और सिनेमा जगत की कई और हस्तियां भी थीं. बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, ईशा गुप्ता, अजीत कुमार और एरिका फर्नांडिस जैसे नाम भी इस लिस्ट में शामिल थे, जिन्हें फ्लाइट्स बंद होने के कारण वहां रुकना पड़ा. धीरे-धीरे हालात संभलने पर इन सभी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सुरक्षित घर पहुंचने की जानकारी साझा की और फैंस को राहत दी. यह पूरा हफ्ता इन सितारों और उनके परिवारों के लिए बेहद तनावपूर्ण रहा, लेकिन सरकार की सक्रियता और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दोबारा शुरू होने से आखिरकार सब सुरक्षित अपने मुल्क लौट आए हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी