Last Updated:
PM Modi Congratulate Sushila Karki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को बधाई दी है. Gen Z के हिंसक विरोध के बाद केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. ऐसे में कार्की को देश का अंतरिम पीएम बनाया गया है, ताकि नेपाल को संकट से उबार कर पटरी पर लाया जा सके.
पीएम मोदी ने नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री का पद संभालने वालीं सुशीला कार्की को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर सुशीला कार्की को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक शुभकामनाएं. नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.’ पीएम मोदी ने कार्की को दिए बधाई संदेश में स्पष्ट कर दिया कि भारत इस पड़ोसी देश के विकास और शांति में अहम भूमिका निभाता रहेगा. इसके साथ ही वहां के लोगों के बीच शांति और सौहार्द्र की भावना को बनाए रखने में भी अपना योगदान पूर्व की तरह देगा.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 13, 2025, 08:49 IST





