खेल » ‘सैयारा’ की सक्सेस के बाद अनीत पड्डा ने साइन की नई फिल्म, बिल्कुल अलग होगा किरदार, अन्याय के खिलाफ लड़ेंगी लड़ाई!

‘सैयारा’ की सक्सेस के बाद अनीत पड्डा ने साइन की नई फिल्म, बिल्कुल अलग होगा किरदार, अन्याय के खिलाफ लड़ेंगी लड़ाई!

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अनीत पड्डा सैयारा की सफलता के बाद स्टार बन गई हैं. खबर है कि अब वह नित्या मेहरा की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर भी होंगे.

'सैयारा' की सक्सेस के बाद अनीत ने साइन की नई फिल्म, बिल्कुल अलग होगा किरदार!अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने की 550 करोड़ से ज्यादा कमाई.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ से दर्शकों के दिलों को जीत लिया. बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई के बाद अब यह मूवी OTT पर धमाल मचा रही है. इस बीच खबर है कि अनीत पड्डा ने अपनी अगली फिल्म भी साइन कर ली है और इस बार वह एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी, जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया.

इस बार अनीत पड्डा एक युवा सर्वाइवर की भूमिका में दिखेंगी, जो न्याय के लिए लड़ाई लड़ रही है. यह फिल्म कथित तौर पर ‘न्याय’ नाम से बन रही है और इसमें फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. बॉलीवुड बबल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सोर्स ने बताया कि अनीत पड्डा कोर्टरूम ड्रामा में नजर आने वाली हैं, जो महिलाओं के खिलाफ अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी.
सितारों की फौज और 150 करोड़ बजट, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई फिल्म, ऑडियंस ने किया रिजेक्ट तो निकली फ्लॉप

क्या होगा अनीत पड्डा का किरदार?

फिल्म में अनीत एक पीड़िता की भूमिका निभा रही हैं, जो एक प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ बहादुरी से खड़ी होती है, जिसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है. कहानी एक गंभीर कोर्टरूम ड्रामा के रूप में आगे बढ़ती है, जो महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है. पोर्टल के मुताबिक, सोर्स ने बताया गया कि उनका (अनीत पड्डा) किरदार कहानी का केंद्र है, जो पूरे नैरेटिव में भावनात्मक गहराई लाता है. यह भी बताया गया कि फिल्म का निर्देशन ‘बार बार देखो’ और ‘मेड इन हेवन’ जैसी फिल्में-सीरीज बना चुकीं नित्या मेहरा करेंगी.

सैयारा के बाद नेशनल क्रश बन गई अनीत पड्डा

बताते चलें कि ‘सैयारा’ की सक्सेस के बाद अनीत पड्डा स्टार बन गई हैं. फिल्म में उनकी केमिस्ट्री अहान पांडे के साथ छा गई. कहानी ही नहीं, बल्कि सभी गाने भी ऑडियंस के दिलों में बस गए. 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 550 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और फिल्म की सफलता के बाद अनीत को प्यार से नेशनल क्रश कहा जाने लगा.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘सैयारा’ की सक्सेस के बाद अनीत ने साइन की नई फिल्म, बिल्कुल अलग होगा किरदार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी