खेल » स्कूबा डाइविंग हादसे में सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, 52 साल की आयु में ली अंतिम सांस

स्कूबा डाइविंग हादसे में सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, 52 साल की आयु में ली अंतिम सांस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सिंगर जुबीन गर्ग का 52 साल की आयु में निधन हो गया है. स्कूबा डाइविंग हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. हिंदी भाषी दर्शक उन्हें फिल्म ‘गैंगस्टर’ के पॉपुलर गाने ‘या अली’ की वजह से जानते हैं.

स्कूबा डाइविंग हादसे में सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, 52 साल में ली अंतिम सांससिंगर जुबिन गर्ग 52 साल के थे.
नई दिल्ली: मशहूर असमिया सिंगर जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे के बाद निधन हो गया. वे 52 साल के थे. जुबीन गर्ग के निधन से संगीत जगत में मातम पसर गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से बचाया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया.

मेडिकल चेकअप और काफी देखभाल के बाद भी डॉक्टर जुबीन गर्ग को बचा नहीं सके. जुबीन सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने के लिए गए थे, जहां आज उनकी परफॉर्मेंस थी. उनके अचानक निधन ने फैंस और पूरे असमिया समुदाय को सदमा दिया है, जिससे भारत के म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया है.

असमिया कल्चर के प्रतीक थे जुबीन गर्ग
जुबीन गर्ग के निधन के बाद असम, पूर्वोत्तर और देशभर के तमाम हिस्सों में मौजूद उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वे हैरान और परेशान हैं. पूर्व राज्यसभा सांसद रिपु बोरा ने एक्स पर सिंगर को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लिखा, ‘हमारे कल्चर के प्रतीक जुबीन गर्ग के असामयिक निधन से गहरा सदमा और दुख हुआ है. उनकी आवाज, संगीत और साहस ने असम और पीढ़ियों को प्रेरित किया है. उनके परिवार, फैंस और करीबियों के साथ मेरी संवेदना हैं. शांति से आराम करें, लीजेंड.’

गाने ‘या अली’ से बॉलीवुड में हुए पॉपुलर
जुबीन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के जोरहाट में हुआ था. वे सिंगर के अलावा कंपोजर, म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर थे. उन्होंने मूल रूप से असम और हिंदी में गाने गाए थे. हालांकि, बंगाली, तमिल, तेलुगू, नेपाली और मराठी में भी उनके गाने पॉपुलर हैं. बॉलीवुड की फिल्म ‘गैंगस्टर’ के लिए गाया उनका गाना ‘या अली’ बेहद पॉपुलर है. वे असम और नॉर्थईस्ट समुदाय के बीच एक कल्चरल आइकॉन थे. वे नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार जीत चुके थे.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

स्कूबा डाइविंग हादसे में सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, 52 साल में ली अंतिम सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी