मनोरंजन » ‘हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए’, टटीरी सॉन्ग विवाद पर बादशाह ने शेयर किया वीडियो, मांगी माफी

‘हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए’, टटीरी सॉन्ग विवाद पर बादशाह ने शेयर किया वीडियो, मांगी माफी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रैपर बादशाहका नया गाना ‘टटीरी’ इन दिनों विवादों में घिर गया है. गाने के कुछ बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई, जिसके बाद बादशाह ने एक वीडियो शेयर कर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था. साथ ही लोगों से अपील करते हुए बोले, ‘मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए.’ उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

टटीरी सॉन्ग विवाद पर बादशाह ने शेयर किया वीडियो, मांगी माफीZoom

बादशाह ने वीडियो शेयर कर लोगों से माफी मांगी है. फोटो साभार-वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली. पॉपुलर रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपने नए हरियाणवी ट्रैक ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं. गाने के कुछ बोलों पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया. लोगों ने विरोध किया और मामला एफआईआर तक जा पहुंचा. इतना ही नहीं हरियाणा पुलिन ने सिंगर के खिलाफ लुकआउट नोटिस तक जाहिर कर दिया गया. मामला बढ़ता देख सिंगर ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने म्यूजिक के जरिए लोगों का मनोरंजन करना चाहते हैं, न कि किसी को आहत करना.

रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक ‘टटीरी’ के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. बादशाह ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि गाने के एक हिस्से से कई लोगों, खासकर हरियाणा के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है.

‘मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हरियाणवी हूं’

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने या किसी बच्चे-महिला के बारे में गलत बात कहने का नहीं था. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में बादशाह कहते नजर आए, ‘हेलो दोस्तों, मैं बादशाह. मेरा नया गाना ‘टटीरी’ रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल्स की वजह से जो मैसेज गया है, उससे कई लोगों को, खासकर मेरे अपने हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंची है. सबसे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं. मेरी बोली, खान-पान, रहन-सहन, पहचान सब हरियाणा से जुड़ी है. मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हरियाणवी हूं.’

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी