भारत » हरियाणा की पानीपत में युवक की हत्या, अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, खाने खाने के लिए घर जा रहा था अनिल

हरियाणा की पानीपत में युवक की हत्या, अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, खाने खाने के लिए घर जा रहा था अनिल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

पानीपत के कारद गांव में अनिल की हत्या मामले में सीआईए टू पुलिस ने परढाना से सन्नी, मंगल, अजय समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

युवक की हत्या, अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, खाने खाने के लिए घर जा रहा था अनिल. आरोपियों की पहचान परढाना निवासी सन्नी, मंगल व अजय के रूप में हुई है.
पानपीत. हरियाणा के पानीपत में कारद गांव के नजदीक स्थित फैक्टरी से घर लौट रहे कर्मचारी की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले और तीन आरोपियों को सीआईए टू पुलिस ने परढाना गांव से गिरफ्तार किया. आरोपियों की पहचान परढाना निवासी सन्नी, मंगल व अजय के रूप में हुई है.

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफतार हो चुके अपने चार साथी आरापियों परढाना निवासी कन्हैया, सोनीपत के छतैहरा गांव निवासी राधे श्याम, बुसाना गांव निवासी साहिल व नरेंद्र के अतिरिक्त अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा है.

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि थाना इसराना में कारद गांव निवासी रामफल पुत्र हरनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा बेटा अनिल 35 गांव से करीब एक किलो मीटर दूर स्थित ओमेट बिजनेश फैक्टरी में काम करता है. वह प्रतिदिन शाम को खाना खाने के लिए घर आता था. 30 अगस्त को रात करीब 8:30 बजे वह गावं निवासी जगमोहन उर्फ मोहन के साथ अपनी बाइक पर फैक्टरी से घर के लिए निकला था. कुछ दूर चलते ही चार पांच बाइक पर सवार होकर आए 8/10 लड़कों ने अनिल की बाइक को रूकवा लिया और डंडों, बिंडों व तेजधार हथियारों से अनिल पर हमला कर दिया. अनिल के सिर, गर्द, पैर, कमर व हाथों पर वार किए. चोट मारकर सभी आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए. सूचना पाकर वह छोटे बेटे सुनील व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा. वहा काफी भीड़ लगी थी, अनिल घायल अवस्था में पड़ा था और उसके सिर से काफी खून बह रहा था.

शिकायकर्ता ने बताया कि इलाज के लिए वह अनिल को एनसी मेडिकल कॉलेज ले गए. इसके बाद आर्टियोस हॉस्पिटल में लेकर गए. वहा डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ रेफर कर दिया. जहां से पीजीआई रोहतक लेकर गए. जहा अनिल का इलाज चल रहा है.

थाना इसराना में रामफल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी. पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई थी और फिर हत्या का केस दर्ज किया.

अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि बीते गुरुवार को चार आरोपियों परढाना निवासी कन्हैया, सोनीपत के छतैहरा गांव निवासी राधे श्याम, बुसाना गांव निवासी साहिल व नरेंद्र को परढाना से गिरफ्तार किया था. पूछताछ में चारों आरोपियों ने फरार अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने के बारे में स्वीकारा था. पुलिस ने चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था. रिमांड के दौरान पुलिस ने चारों की निशानदेही पर सोमवार शाम को तीन आरोपियों परढाना निवासी सन्नी, मंगल व अजय को परढाना से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक, तीन डंडें व दो मोबाइल फोन बरामद कर लिया. पुलिस ने रिमांड अवधी पूरी होने पर चारों और उनके तीनों साथियों समेत सातों आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

homeharyana

युवक की हत्या, अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, खाने खाने के लिए घर जा रहा था अनिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी