मनोरंजन » ‘हिलना-डुलना मुश्किल हो गया था’, अहान पांडे ने झेला असहनीय दर्द, करानी पड़ी थी सर्जरी, दर्द में बीते कई महीने

‘हिलना-डुलना मुश्किल हो गया था’, अहान पांडे ने झेला असहनीय दर्द, करानी पड़ी थी सर्जरी, दर्द में बीते कई महीने

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

पिछले साल अपनी फिल्म सैयारा से हर तरफ छा जाने वाले अहान पांडे ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हैं. अहान ने बताया कि फिल्म की रिलीज के बाद तुरंत बाद उन्हें कंधे की बड़ी सर्जरी करानी पड़ी थी. यह दौर उनके लिए इतना मुश्किल था कि उन्हें कई महीने हाथ पर प्लास्टर बांधकर गुजारने पड़े. सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरी तकलीफ और रिकवरी के दौरान उन्होंने किसी को कानो-कान खबर तक नहीं होने दी.

ख़बरें फटाफट

अहान पांडे ने झेला असहनीय दर्द, करानी पड़ी थी सर्जरी, दर्द में बीते कई महीनेZoom

स्नोमोबाइल एक्सीडेंट का शिकार हुए थे अहान पांडे.

‘एस्क्वायर इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में अहान पांडे ने बताया, ‘पता नहीं मुझे यह कहना चाहिए या नहीं, लेकिन पिछले साल सैयारा की रिलीज के बाद मुझे एक बड़ी सर्जरी करानी पड़ी थी. यह सबसे दर्दनाक सर्जरी में से एक थी और इसे पूरी तरह ठीक होने में भी काफी लंबा समय लगा.’

अहान पांडे के कंधे पर लग गई थी चोट

दरअसल, कुछ साल पहले अहान का एक स्नोमोबाइल एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनके कंधे में गंभीर समस्या आ गई थी. जब इस चोट की वजह से वह जिम में ठीक से वर्कआउट नहीं कर पा रहे थे, तो उन्होंने इसका इलाज कराने का फैसला किया. हालांकि, डॉक्टर ने उन्हें पहले ही आगाह कर दिया था कि सर्जरी के बाद उनकी बॉडी पहले जैसी हो जाएगी, जिससे फिल्म के लिए मनमुताबिक फिजिक पाना उनके लिए लगभग नामुमकिन होगा.

अहान पांडे का हिलना-डुलना मुश्किल हो गया था

अहान ने आगे कहा, ‘मैं अक्सर उन एक्टर्स को देखकर प्रेरित होता था जो जिम में गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करते हैं. लेकिन वह बदलाव अक्सर एक अनहेल्दी बॉडी से फिट बॉडी की तरफ होता था. मेरा मामला अलग था, मैं एक गंभीर चोट से जूझ रहा था, जहां पहले मेरा हिलना-डुलना मुश्किल था, फिर मैं वजन नहीं उठा पा रहा था और आखिरकार कड़ी मेहनत के बाद अब मैं फिर से वेट लिफ्टिंग कर पा रहा हूं.’ अहान ने यह भी खुलासा किया कि सर्जरी के बाद वह महीनों तक हाथ पर प्लास्टर बांधे रहे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

सबसे कमाऊ लव स्टोरी फिल्म बनी ‘सैयारा’

बता दें कि अहान पांडे ने पिछले साल फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में अपना धमाकेदार डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अनीता हड्डा नजर आई थीं. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लव स्टोरी फिल्म बन चुकी है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी