Last Updated:
Stock Split : महाराष्ट्र की एक एग्री कंपनी ने अपने शेयरों को स्प्लिट कर एक के बदले 10 शेयर बांटने का फैसला किया है. कंपनी के निदेशक मंडल की जल्द ही बैठक होने वाली है, जिसमें स्टॉक स्पिलिट सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी.
एग्री जेनेटिक्स ने 1 के बदले 10 शेयर बांटने की तैयारी कर ली है. कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले मौजूदा इक्विटी शेयरों को स्प्लिट कर 1:10 तक के अनुपात में अधिक संख्या में शेयर जारी करने पर विचार करेगा. इससे शेयर की तरलता बढ़ेगी और शेयरधारकों का आधार और बढ़ाने में मदद मिलेगी. कंपनी ने टिकाऊ और जल-संरक्षण आधारित कृषि एवं कीटनाशक-मुक्त उत्पादन की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए हाइड्रोपोनिक्स और एक्वापोनिक्स के क्षेत्र में रणनीतिक विस्तार पर भी विचार करेगी. भारत में उच्च उत्पादकता और कम पानी वाले कृषि समाधान की आवश्यकता को देखते हुए यह कदम कंपनी को अनुसंधान एवं विकास (R&D) क्षमता का लाभ उठाने, प्रीमियम मार्जिन हासिल करने और घरेलू व निर्यात दोनों बाजारों में ताजा सब्जियों, हर्ब्स और विशेष फसलों में अवसर प्राप्त करने में मदद करेगा.
क्या है कंपनी की तैयारी
कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रणव कैलास बागल ने कहा कि यह प्रस्ताव केवल शेयरधारकों के लिए मूल्यवृद्धि और हमारे शेयरों की बाजार अपील बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे संचालन को अत्याधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए भी है. ऐसा करके हम प्रॉफिट बढ़ाने, दीर्घकालिक विकास को गति देने और कंपनी को टिकाऊ खेती, प्रिसीजन एग्रीकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी और एग्री-सिस्टम्स में डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखते हैं.
कंपनी का पिछले वित्तवर्ष 2024-25 में जमकर कारोबार किया और खूब मुनाफा कमाया. पिछले वित्तवर्ष में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 273 फीसदी बढ़कर 236.51 करोड़ रुपये पहुंच गया. इतना ही नहीं, कंपनी का शुद्ध लाभ भी 143 फीसदी बढ़कर 25.28 करोड़ रुपये रहा था. पिछले वित्तवर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 62.99 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पहले के वित्तवर्ष की चौथी तिमाही से 208% ज्यादा है. चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ भी 107 फीसदी बढ़कर 6.92 करोड़ रुपये पहुंच गया.
क्या है कंपनी का कारोबार
निर्माण एग्री जेनेटिक्स लिमिटेड हाइब्रिड बीज, कीटनाशक और बायो-ऑर्गेनिक उत्पादों का उत्पादन, प्रसंस्करण और डिस्ट्रीब्यूशन करती है. कंपनी मक्का, सूरजमुखी, कपास, धान, ज्वार जैसी तमाम फसलों के लिए बीज उपलब्ध कराती है और हाल ही में सूक्ष्म पोषक तत्वों तथा बायो उत्पादों के क्षेत्र में भी कदम रखा है. कंपनी का अनुसंधान मुख्यतः मक्का, कपास, सूरजमुखी, धान और बाजरा जैसी फसलों में उच्च गुणवत्ता वाले हाइब्रिड विकसित करने पर केंद्रित है.
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 17, 2025, 16:08 IST





