Last Updated:
चलिए आज आपको एक ऐसे नाम की फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसे कपूर खानदान के तीन सुपरस्टार ने किया. एक ही नाम से बनी फिल्म को करके परिवार की बेटी ने सबसे ज्यादा धाक चमाई थी.

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि एक ही नाम से अलग-अलग फिल्में बनती है. मगर हर बार उनका रंग-ढंग नया देखने को मिलता है. लेकिन सबसे दिलचस्प किस्सा तो उस फिल्म का है जब 1 ही नाम से 3 फिल्में बनी और एक ही खानदान के तीन सुपरस्टार ने इनमें काम भी किया. तीन पीढ़ियों का यह खेल इतना अनोखा है कि दादा, भाई और पोती तक उसी नाम की फिल्म को किया. चलिए इस टाइटल के बारे में बताते हैं.

हम बात कर रहे हैं ‘अनाड़ी’ फिल्म की. ये एक ऐसा टाइटल है जिसपर कपूर खानदान के दो सुपरस्टार और एक सुपरस्टार हीरोइन ने काम किया था. तीनों ने ही लीड रोल प्ले किए. मगर सबसे यादगार फिल्म घर की बेटी ने दी थी.

हम बात कर रहे हैं राज कपूर की ‘अनाड़ी’ (1959), शशि कपूर की ‘अनाड़ी’ (1975) और करिश्मा कपूर की ‘अनाड़ी’ (1993) की.

सबसे पहले बात करते हैं राज कपूर वाली ‘अनाड़ी’ की. आईएमडीबी पर इस फिल्म को आज भी 7.6 की रेटिंग मिली हुई है. 1959 में बनी इस फिल्म को ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. ये एक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें लीड रोल में राज कपूर के अलावा नूतन, मोतीलाल और ललिता पवार नजर आए थे.

राज कपूर की यह फिल्म 1959 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी थी. इसकी सक्सेस को देखते हुए इस मूवी को तमिल में पसमुम नेसमुम (1964) और तुर्की में डर्बेडर ( 1960) नाम से बनाया गया था.

अब आते हैं शशि कपूर की ‘अनाड़ी’ पर, ये एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें एक्टर के साथ शर्मिला टैगोर की जोड़ी नजर आई थी. साथ ही कादर खान से लेकर मौसमी चटर्जी ने भी काम किया था. ये फिल्म ठीक ठाक कमाने में सफल रही थी.

अब आते हैं करिश्मा कपूर की ‘अनाड़ी’ पर. साल 1993 में रिलीज हुई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर थी. इसमें साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश नजर आए थे. ये उनकी पहली हिंदी फिल्म थी. जिसमें उन्होंने करिश्मा कपूर के साथ रोमांस किया था.

1993 की ये फिल्म सबसे ज्यादा चर्चित और कमाने वाली फिल्मों में से एक थी जिसके साउथ में भी रीमेक बने थे. फिल्मफेयर ने तो करिश्मा की उस साल की बेस्ट फिल्म तक बताया था.
September 18, 2025, 17:00 IST





